ग्रामीणों ने तोड़ दिए स्मार्ट मीटर, अशोक चांदना बोले, मैं साथ हूं

ग्रामीणों ने तोड़ दिए स्मार्ट मीटर, अशोक चांदना बोले, मैं साथ हूं
Spread the love

बूंदी/जयपुर : राजस्थान में बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इसको लेकर कई जगह उपभोक्ताओं का विरोध भी देखने को मिल रहा है। इस बीच हिंडोली विधायक अशोक चांदना ने स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध जताया है। साथ ही उन्होंने एक वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के खिलाफ जंग में वह ग्रामीणों के साथ है। इस वीडियो में हिंडोली नैनवा विधानसभा क्षेत्र में गांव के लोग स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध जता रहे हैं। कर्मचारी गांव में स्मार्ट मीटर लगाने गए, तो लोगोें ने उनके स्मार्ट मीटर छीन लिया और जमीन पर गिराकर तोड़ दिए। इधर, चांदना ने अपनी पोस्ट में इस कार्रवाई को लेकर समर्थन दिया है। चांदना की पोस्ट से सियासत में हलचल हो गई है।

यह भी पढ़ें : राजधानी में बवाल! आरएलपी का प्रदर्शन, पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की

 

हिंडोली विधायक की पोस्ट से मची हलचल

हिंडोली विधायक अशोक चांदना ने 29 मई को सुबह फेसबुक पर अपने अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया। जिसने सियासत में हलचल पैदा कर दी है। दरअसल, चांदना ने जो वीडियो पोस्ट किया है। वह सरकार की ओर से बिजली उपभोक्ताओं के घरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के विरोध को लेकर था। इस वीडियो में कुछ कर्मचारी स्मार्ट मीटर लगाने के लिए गांव में गए। जहां ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर लगाने से मना कर दिया। साथ ही कर्मचारियों से स्मार्ट मीटर छीनकर उसे जमीन पर पटक दिया। लोगों ने चेतावनी देकर कर्मचारियों को भगा दिया कि कोई भी ग्रामीण स्मार्ट मीटर नहीं लगाएगा। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : आईएएस सहित 103 अफसर सस्पेंड! सीएम भजनलाल का गजब एक्शन

अशोक चांदना

स्मार्ट मीटर के खिलाफ जंग में साथ हूं

विधायक अशोक चांदना की सोशल मीडिया पोस्ट ने सियासी गलियारो में टेंपरेचर चढ़ा दिया है। इस वीडियो के साथ चांदना ने स्मार्ट मीटर का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के खिलाफ इस जंग में मैं साथ हूं। वीडियो में ग्रामीण कह रहे हैं कि पूरी ग्राम पंचायत में कोई भी स्मार्ट मीटर नहीं लगाएगा। इस पर ठेकेदार के कर्मचारियों ने कहा कि हमें ऊपर से आदेश मिला है। सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता के निर्देश पर हम स्मार्ट मीटर लगाने आए हैं। लोगों ने कहा यहां कोई भी मीटर नहीं लगाएगा। इस बीच एक महिला कर्मचारी से स्मार्ट मीटर छीन लेती है।

यह भी पढ़ें : तुझे मारने की सुपारी मिली! सर्राफा व्यापारी को धमकी से सनसनी

आखिर क्यों लगाए जा रहे हैं स्मार्ट मीटर

राजस्थान में बिजली विभाग की ओर से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इन स्मार्ट मीटर को लगाने के पीछे विभाग का उद्देश्य है कि बिजली चोरी की घटनाओं को रोकना। जिससे कंपनियों का घाटा कम किया जा सके। स्मार्ट मीटर के माध्यम से विभाग बिजली खपत की लाइव ट्रैकिंग कर सकता है। इसके अलावा रियल टाइम में ऊर्जा ऑडिट की जा सकती है। यही नहीं अगर कोई उपभोक्ता बिजली मीटर से छेड़छाड़ या बिजली चोरी करने का प्रयास करता है, तो स्मार्ट मीटर के जरिए विभाग को तुरंत इसकी सूचना मिल जाएगी। इसके अलावा यदि कोई उपभोक्ता बिजली का बिल नहीं जमा कराता है, तो कर्मचारियों को उसका कनेक्शन काटने के लिए मौके पर नहीं जाना होगा। वह रिमोट सिस्टम के जरिए यह काम कर सकेगा। बता दें कि पुराने मीटर में इन सुविधाओं का अभाव होने के कारण भारी मात्रा में बिजली चोरी होती है। जिसके कारण कंपनियों को करोड़ों रुपए का घाटा बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें : गालीबाज मंत्री के बाद वन मंत्री दबंग! एसी चलाने पर पुलिसकर्मी पर भड़के

हनुमान बेनीवाल बड़ा गुंडा! शिक्षा मंत्री मदन दिलावर यह क्या बोल गए

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!