हनुमान बेनीवाल बड़ा गुंडा! शिक्षा मंत्री मदन दिलावर यह क्या बोल गए

जयपुर : नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के सीएम भजनलाल और मंत्रिमंडल पर विवादित बयान के बाद बीजेपी एकजुट हो गई है। इस दौरान बीजेपी के नेता और मंत्री मिलकर हनुमान बेनीवाल पर गुरुवार को दिनभर तीखा निशाना साधते रहे। इस बीच शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बेनीवाल पर बड़ा हमला सामने आया। इसमें उन्होंने बेनीवाल को गुंडा कह दिया। मदन दिलावर ने बेनीवाल को जमकर आड़े हाथ लेते हुए यहां तक दावा किया कि अब बेनीवाल कभी लोकसभा का चुनाव नहीं जीत पाएंगे।
यह भी पढ़ें : पहली पत्नी बनी ख़ौफनाक कातिल! चंद घंटों में बोराड़ा सामूहिक हत्याकांड का खुलासा
मदन दिलावर ने बेनीवाल को बताया गुंडा
दरअसल, बीते दिनों हनुमान बेनीवाल का एक विवादित बयान ने सियासत में टेंपरेचर हाई कर दिया है। गुरुवार को बीजेपी के मंत्री और नेता एक जुट होकर हनुमान बेनीवाल पर हमला करते हुए दिखे। इस बीच शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक कार्यक्रम में हनुमान बेनीवाल को गुंडा कह दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिलावर कर रहे हैं कि बेनीवाल जी एक गरीब, कूंचे के गुंडे की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उनको पता नहीं है कि शिष्टाचार क्या होता है। सभ्य व्यक्ति किस प्रकार से बोलते हैं यानी इनसे तो अच्छे होते हैं गली-कूचे के गुंडे भी और मैं कहना चाहता हूं, बेनीवाल जी अपने आचरण में बाज आएं, नहीं तो राजस्थान की जनता है, अच्छे-अच्छों को उन्होंने पानी पिला दिया है।
यह भी पढ़ें : फ्लाइट से आकर करता चोरी, गजब यह बदमाश! हैरान कर देगा मामला
मदन दिलावर का दावा, अब नहीं जीत पाएंगे
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मदन दिलावर हनुमान बेनीवाल पर जमकर बरसे। उन्होंने यहां तक दावा कर दिया कि बेनीवाल कभी लोकसभा का चुनाव नहीं जीत पाएंगे, क्योंकि उन्होंने जनता का पूरी तरह विश्वास खो दिया हैं। उन्होंने बेनीवाल को एहसान फरामोश कहा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बीजेपी ने ही पहले उनका विधायक बनाया था, फिर संसद तक बेनीवाल पहुंचे, लेकिन अब वह बीजेपी को ही आंख दिखाने लगे हैं।
यह भी पढ़ें : गालीबाज मंत्री के बाद वन मंत्री दबंग! एसी चलाने पर पुलिसकर्मी पर भड़के
हनुमान बेनीवाल के इस बयान से मचा हुआ है बवाल
दरअसल, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का जो बयान सियासत में बवाल पैदा कर रहा है, वह भैराणा धाम आंदोलन से जुड़ा हुआ है, जहां जनसभा के दौरान उन्होंने राजस्थान सरकार, मुख्यमंत्री और राज्यपाल को लेकर विवादित टिप्पणियां की। उन्होंने सरकार को जोकरो की मंडली तक कह दिया। इसके अलावा सीएमम और राज्यपाल पर भी उन्होंने अमर्यादित शब्दों का उपयोग किया। जिसके कारण गुरुवार को सियासत में टेंपरेचर हाई रहा। बीजेपी दिनभर हनुमान बेनीवाल पर तीखे हमले करते रही।
पहली पत्नी बनी ख़ौफनाक कातिल! चंद घंटों में बोराड़ा सामूहिक हत्याकांड का खुलासा

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,









