स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा खुलासा? अशोक चांदना ने BJP के पूर्व मंत्री का दिया हवाला

स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा खुलासा? अशोक चांदना ने BJP के पूर्व मंत्री का दिया हवाला
Spread the love

जयपुर/बूंदी : प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। इस बीच बूंदी में हिंडोली विधायक अशोक चांदना के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया गया। इसमें उनका एक बड़ा बयान सामने आया। जिसने सियासत और आम उपभोक्ताओं में हलचल पैदा कर दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘बीजेपी के एक पूर्व मंत्री को भी स्मार्ट मीटर खटक रहा है। उन्होंने मीडिया में यहां तक कहा कि यह लोगों को बड़ा धक्का देने वाला है। इससे अधिक बिल आता है। वसुंधरा सरकार में मंत्री रह चुके मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी के नाम पर चांदना का यह बयान सियासत में हलचल पैदा कर रहा है।

यह भी पढ़ें : चिकित्सा मंत्री की बेशर्मी! प्रसूताओं की मौत के सवाल पर हँसे! बोले ‘ब्रेक के बाद बात करेंगे’

आमजन और किसानों को लगेगा बड़ा धक्का

प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने के साथ ही कांग्रेस लगातार इसके खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इस बीच बूंदी में आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम में स्मार्ट मीटर को लेकर उन्होंने पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी के बयान को ढाल बनाते हुए बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि ‘BJP के 6 बार के विधायक और 1 बार के मंत्री प्रतापसिंह सिंघवी साहब का 1 महीने पहले अखबार में स्टेटमेंट आया कि जब से ये स्मार्ट मीटर लगा है, तब से मेरा बिल बहुत ज्यादा आने लग गया। जब उनको ही स्मार्ट मीटर इतना खटक रहा है कि उनको मीडिया मे स्टेटमेंट देना पड गया तो फिर आम किसान जिनका 20-50 हजार बिल आयेगा, तो उनको बहुत बडा धक्का लगने वाला है।’ चांदना की ओर से दिए गए इस बयान के।बात अब लोगों में स्मार्ट मीटर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें : IAS ने मंत्री के OSD से की कथित गाली गलौज! कॉल रिकॉर्ड, CMO तक पहुंचा मामला

बूंदी में कांग्रेस ने किया बड़ा प्रदर्शन

स्मार्ट मीटर के विरोध में हिंडोली विधायक अशोक चांदना के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बड़ा प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट को घेरने का प्रयास भी किया गया। इस बीच पुलिस और प्रदर्शन कारियों में तीखी नोंक झोंक हुई। पुलिस को प्रदर्शन कारियों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके अलावा वाटर कैनन का भी उपयोग किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया।

यह भी पढ़ें : ‘कलयुग का भगवान’ बताने वाले BJP नेता का वीडियो वायरल, जानिए कौन हैं राजकुमार पंडा

प्रदेश में इतने लगेंगे स्मार्ट मीटर

बता दें कि भजन लाल सरकार के निर्णय के बाद प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इसके तहत पूरे प्रदेश में करीब एक करोड़ 46 लाख उपभोक्ताओं के घरों, दुकानों, फैक्ट्री आदि में स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। हाल ही में ऊर्जा मंत्रालय की समीक्षा बैठक में अब तक 37.81 लाख उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर लगाए जाने के आंकड़े सामने आए हैं। वही हिंडोली विधायक अशोक चांदना के विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर को लेकर बहिष्कार कर दिया है। लोगों ने स्मार्ट मीटर तक को फोड़ दिया। बता दें कि कांग्रेस स्मार्ट मीटर को लेकर इसलिए विरोध कर रही है कि उनका आरोप है स्मार्ट मीटर से तेज रीडिंग निकालती है। जिसके कारण उपभोक्ताओं का बिल अधिक आ रहा है।

यह भी पढ़ें : किरोड़ी लाल और गोलमा देवी की फोटो के साथ पानी में डुबकी! युवक का वीडियो वायरल

चिकित्सा मंत्री की बेशर्मी! प्रसूताओं की मौत के सवाल पर हँसे! बोले ‘ब्रेक के बाद बात करेंगे’

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,