‘कलयुग का भगवान’ बताने वाले BJP नेता का वीडियो वायरल, जानिए कौन हैं राजकुमार पंडा
जयपुर/अलवर : राजस्थान के अलवर जिले से बीजेपी से जुड़े हुए एक नेता और सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष सोशल मीडिया पर चर्चा में है। राजकुमार पंडा ने अपने एक इंटरव्यू में हैरान कर देने वाला बयान दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘मैं भी कलयुग का भगवान हूं मेरे चक्र के नीचे जो आएगा, वह बचेगा नहीं। एक यूट्यूब चैनल को दिया गया यह इंटरव्यू अब लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
इस इंटरव्यू का वीडियो X लिंक पर भी देखा जा सकता है👇
https://x.com/i/status/2076495887216660499
यह भी पढ़ें : किरोड़ी लाल और गोलमा देवी की फोटो के साथ पानी में डुबकी! युवक का वीडियो वायरल
पंडा ने खुद को बताया, कलयुग का भगवान
इस इंटरव्यू को लेकर ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ ने राजकुमार पंडा से फोन पर बातचीत की। उन्होंने इस इंटरव्यू की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि यह इंटरव्यू 10 से 12 दिन पुराना है। हालांकि इस इंटरव्यू का संदर्भ किसी को टारगेट करना नहीं है। यह बात उन्होंने यू ही उदाहरण देते हुए कही। उन्होंने कहा कि ‘लोग मुझे प्यार से काला रंग होने के कारण कलयुग का भगवान कहते हैं। इधर, इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि कोई मुझे गेंडा स्वामी बोलता है, तो कोई काला नाग। राजकुमार पांडा इंटरव्यू में आगे बोलते हैं कि मैं भी कलयुग का भगवान हूं, क्योंकि भगवान कृष्ण का रंग भी काला था। अब भगवान ने भी मुझे काला रंग दिया है और मेरे चक्र के नीचे जो आएगा, वह बचेगा का नहीं।’
यह भी पढ़ें : समाज के कूच से खलबली! पूर्व डकैत जगन गुर्जर मामले में देर रात प्रशासन की दौड़
कौन है राजकुमार पंडा
आइये, यह जानते हैं इस तरह का बयान देने वाले राजकुमार पंडा कौन है, राजकुमार राजस्थान के अलवर जिले के खेरली के रहने वाले हैं। जो सक्रिय तौर पर भाजपा के कार्यकर्ता है। इसके अलावा अलवर सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष भी है। राजकुमार पंडा विभिन्न राजनीतिक पदों पर भी रह चुके हैं। खेरली नगर पालिका में उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के तौर पर भी अपनी भूमिका भी निभाई हैं। राजकुमार ‘चामुंडा सेवा समिति’ के संचालक भी है, जो इस संस्था को चलाते हैं। इस संस्था के माध्यम से राजकुमार पंडा विभिन्न सामाजिक सरकार से जुड़े हुए कार्य करते हैं।
यह भी पढ़ें : ट्रांसफर के बाद तगड़ा झटका! शिक्षा मंत्री के निर्देश पर ट्रांसफर लिस्ट कैंसिल
किरोड़ी लाल और गोलमा देवी की फोटो के साथ पानी में डुबकी! युवक का वीडियो वायरल

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






