चिकित्सा मंत्री की बेशर्मी! प्रसूताओं की मौत के सवाल पर हँसे! बोले ‘ब्रेक के बाद बात करेंगे’
जयपुर : राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। जब गर्भवती महिलाओं की मौत के मामले में पत्रकारों ने सवाल किया, तो सवाल का जवाब देना तो दूर चिकित्सा मंत्री हंसते हुए सवालों से बचने के लिए कहते हैं कि ‘बाकी बातें ब्रेक के बात करेंगे’। संवेदनशील इस मुद्दे पर चिकित्सा मंत्री का यह हंसते हुए इस बयान से सियासत में नया विवाद शुरू हो गया है। बता दें कि चिकित्सा मंत्री गर्भवती महिलाओं की मौत के मामले में पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। इधर, चर्चा यह भी शुरू हो गई है कि गत दिनों दिल्ली दरबार में अपने विवादित बयानों के कारण तलब किए जाने के बाद भी चिकित्सा मंत्री का रवैया अभी तक नहीं सुधरा है।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा फिर जाएंगे जेल! टोंक कोर्ट ने जमानत को किया खारिज
मंत्री ने हंसते हुए कहा, ‘बाकी बात ब्रेक के बाद करेंगे’
दरअसल, प्रदेश में कोटा, बीकानेर, जोधपुर समेत जिलों में गर्भवती महिलाओं की मौत के मामले से बवाल मचा हुआ है। इस बीच भीलवाड़ा में भी उपचार के दौरान चार गर्भवती महिलाओं की मौत हो गई। इस मामले में जयपुर में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित हुई। इसमें चिकित्सा मंत्री पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं दे पाए। जबकि उन्होंने करीब 3 घंटे तक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पत्रकार ने शिक्षा मंत्री से एक सवाल किया तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि ‘बाकी बात अब ब्रेक के बाद करेंगे’। उन्होंने यह बात एक बार नहीं तीन बार कहीं। उनका यह बयान और व्यवहार मंत्री पद की संवेदनहीनता को प्रदर्शित करता है। इसको लेकर सियासी गलियां में चर्चाएं शुरू हो गई है। बता दें कि अब तक प्रदेश में करीब 18 महिलाओं की मौत हो चुकी है, लेकिन चिकित्सा मंत्री विभाग की लापरवाही करने को कतई तैयार नहीं हैं।
यह भी पढ़ें : ‘कलयुग का भगवान’ बताने वाले BJP नेता का वीडियो वायरल, जानिए कौन हैं राजकुमार पंडा
जोधपुर में भी विवादित बयान दिया था
बता दें कि बीते दिनों जोधपुर में गर्भवती महिलाओं की मौत का मामला सामने आया। इस दौरान दो महिलाओं की मौत हुई।जबकि 8 महिलाओं की तबीयत खराब हो गई थी। वहां भी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान चिकित्सा मंत्री ने विवादित बयान दे दिया। उन्होंने वहां के पीएमओ को यह कहते भी पत्रकारों के सवाल का जवाब देने के लिए कहा कि ‘आप ही इन्हें बताइए कि कैसे गर्भवती महिलाएं नाचते गाती हुई इलाज के लिए आई थी। जब यह जवाब पत्रकारों ने सुना तो पत्रकार मंत्री पर जमकर भड़क गए। उन्होंने सवाल पूछ लिया कि आखिर कैसे गर्भवती महिलाएं नाचती हुई आ सकती है। इस मामले में चिकित्सा मंत्री की जमकर की किरकिरी हुई थी।
यह भी पढ़ें : किरोड़ी लाल और गोलमा देवी की फोटो के साथ पानी में डुबकी! युवक का वीडियो वायरल
दिल्ली जाने के बाद भी नहीं हुआ सुधार
बता दे कि गर्भवती महिलाओं की मौत के मामले में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के कई बार विवादित बयान सामने आए। इसके बाद बीते दिनों होने दिल्ली दरबार में भी तलब किया। चर्चा है कि विवादित बयानों के कारण चिकित्सा मंत्री को हाई कमान की नाराजगी का सामना करना पड़ा। चर्चा यह भी है कि दिल्ली दरबार में हाजिरी और सबक मिलने के बाद भी चिकित्सा मंत्री के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया है। जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाल ही में दिया गया यह बयान, इस बात को इंगित करता है। अब देखना होगा कि इस बयान के बाद क्या दिल्ली हाई कमान कोई निर्णय लेता है या नहीं?

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






