समाज के कूच से खलबली! पूर्व डकैत जगन गुर्जर मामले में देर रात प्रशासन की दौड़
धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर में पूर्व डकैत जगन गुर्जर की मौत को लेकर अभी भी बवाल जारी है। जगन गुर्जर के बेटे आसाराम गुर्जर की पगड़ी की रस्म के बाद समाज के लोगों ने पंचायत कर बाड़ी उपखंड मुख्यालय की तरफ कूच कर दिया। इस सूचना से धौलपुर के पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस दौरान धौलपुर कलेक्टर और एसपी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे, जहां बीती रात वार्ता कर मामला शांत किया गया। जगन गुर्जर के परिजनों और प्रशासन के बीच मांगों को लेकर सहमति बन गई है।
यह भी पढ़ें : किरोड़ी लाल और गोलमा देवी की फोटो के साथ पानी में डुबकी! युवक का वीडियो वायरल
पगड़ी की रस्म के बाद समाज ने किया कूच
बीते दिनों जगन गुर्जर की मौत के बाद से परिजन अपनी मांगों को लेकर लगातार विरोध कर रहे हैं। इस बीच रविवार को जगन गुर्जर के बेटे आसाराम गुर्जर की पगड़ी की रस्म आयोजित हुई। जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया, जहां लोगों ने सरकार और प्रशासन पर संतोष जताया और एकजुट होकर बाड़ी मुख्यालय की तरफ कूच शुरू कर दिया। इस दौरान गुर्जर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी (नोएडा), प्रहलाद खटाना, हाकिम सिंह बैंसला सहित समाज के लोग बड़े संख्या में मौजूद थे।
यह भी पढ़ें : ‘सरकार पर कैबिनेट मंत्री को ही भरोसा नहीं’! नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का दावा
गुर्जर समाज के कूच से प्रशासन में हड़कंप
इधर, गुर्जर समाज की विभिन्न मांगों पर सहमति नहीं बनने से नाराज बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने पंचायत स्थल से बाड़ी उपखंड की ओर कूच कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट हो गया। धौलपुर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी और एसपी विकास सांगवान तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां 21 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। जिसके बाद मामला शांत हो हुआ। तब जाकर धौलपुर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें : ट्रांसफर के बाद तगड़ा झटका! शिक्षा मंत्री के निर्देश पर ट्रांसफर लिस्ट कैंसिल
धौलपुर कलेक्टर ने प्रतिनिधि मंडल को दिया आश्वासन
इस दौरान धौलपुर कलेक्टर श्री निधि बीटी प्रेस वार्ता में बताया कि कि प्रशासन ने परिवार और समाज की प्रमुख मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने के निर्णय के लिए कहा है। साथ ही जगन गुर्जर के भाई पप्पू गुर्जर को जेल ट्रांसफर की प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी। इसके अलावा सीबीआई जांच की अनुशंसा में जिला प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग करने सहित अन्य मांगों पर भी सहमति बनी। इस दौरान आश्वासन मिलने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलन और कूच समाप्त करने की घोषणा की।
यह भी पढ़ें : प्रेमिका से पहचान की पुष्टि के बाद सेल्समैन को गोली से उड़ाया, हैरान कर देगी क्राइम स्टोरी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






