सगाई टूटने से खफा युवक ने मचाया ऐसा तांडव! जानकर हो जाएंगे हैरान

सगाई टूटने से खफा युवक ने मचाया ऐसा तांडव! जानकर हो जाएंगे हैरान
Spread the love

जैसलमेर (जगदीश गोस्वामी) : राजस्थान के सरहदी जैसलमेर जिले के म्याजलार थाना इलाके में एक हैरान रह करने वाला मामला सामने आया। इसमें एक सिरफिरे फायर युवक ने जमकर उत्पात मचाया। युवक अपनी सगाई टूटने से नाराज था। इसका बदला लेने के लिए वह अपने साथियों के साथ लड़की के घर पहुंच गया, जहां उसने लड़की का किडनैप कर लिया। इसके अलावा परिजनों के साथ भी मारपीट की। इस दौरान उसके और साथियों के हाथों में धारदार हथियार भी थे। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़के सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

दीवार फांदकर घुसे आरोपी, मारपीट कर लड़की को उठा ले गए

इस मामले को लेकर 16 अगस्त को प्रार्थी दान सिंह पुत्र आम सिंह जाति राजपूत निवासी आमसिंह की ढाणी निवासी म्याजलार ने मेला पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें उन्होंने बताया कि मेरी पुत्री की सगाई काफी साल पहले गणपत सिंह पुत्र गेमर सिंह राजपूत निवासी रतरेड़ी जिला बाड़मेर के साथ तय हुई थी। इससे नाराज होकर गणपत सिंह व उसके साथी दो गाड़ियों में भरकर रात को आए और देर रात में दीवार फांदकर घर में घुसकर स्प्रे का छिड़काव कर मेरी बेटी को जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर अपहरण कर ले गए। इस दौरान बीच बचाव में हमने जहां उन्हें रोका तो मेरे साथ लाठियां से मारपीट की गई।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लड़की को सुपुर्द किया

जिस पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग टीमों का गठन कर पांच आरोपियों को पूछताछ कर गिरफ्तार किया। जिसमें मुख्य आरोपी गणपत सिंह पुत्र गेमर सिंह,झंडसिंह पुत्र गेमर सिंह, बनेसिंह पुत्र गेमर सिंह, हिंदू सिंह पुत्र इंद्रसिंह, शंभू सिंह पुत्र कालू सिंह पांचो जाति राजपूत निवासी रतरेड़ी पुलिस थाना गिराब को जैसलमेर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। वही लड़की को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वारदात में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं प्रकरण में विस्तृत अनुसंधान जारी है।

3 साल पहले तोड़ी सगाई से खफा चल रहा था आरोपी

युवक गणपत सिंह पुत्र गेमर सिंह रतरेडी, गिराब थाना, बाड़मेर का निवासी है जिसकी सगाई 2017 में म्याजलार गांव की आम्ब सिंह की ढाणी निवासी दान सिंह की बेटी दुर्गा कंवर उर्फ लिछु कंवर पुत्री दान सिंह के साथ हुई थी। मगर किसी कारण से दोनों की सगाई साल 2022 में तोड़ दी गई। इसको लेकर गणपत सिंह काफी नाराज था और उसने वारदात को अंजाम दे दिया। घटना की जानकारी मिलने पर रात को ही पुलिस टीम मौके पर गई और घटना की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस ने नाकाबंदी आदि करके CCTV आदि की मदद से बदमाशों की तलाश शुरू की।

For More Updates: TwitterFacebook

Latest News:सरकारी योजनाओं का लालच न बन जाए मुसीबत! यह क्राइम स्टोरी जरूर पढ़ें 

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author