भीषण अग्नि कांड : आधी रात में मौत की नींद सो गया जालोर का परिवार
जालोर : बेंगलुरु में राजस्थान के जालोर के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग भीषण आग की भेंट चढ़ गए। इस हादसे में दो अन्य लोगों की मौत हुई है। आधी रात के बाद प्रचंड आग की लपटों से यह भयानक अग्निकांड सामने आया, जहां जालोर का रहने वाला यह परिवार व्यापार बरसों पहले बेंगलुरु में कमाने के लिए गया था। इधर, इस दर्दनाक हादसे के बाद जालोर जिले के मोदरा गांव में मातम पसर गया।

प्रचंड लपटों में मौत की नींद सो गया पूरा परिवार
रोंगटे खड़े कर देने वाला यह हादसा जालोर जिले के मोदरा गांव निवासी मदन सिंह के परिवार के साथ हुआ। बीती रात मदन सिंह अपने परिवार के साथ नगरपेट इलाके में सो रहे थे, वहीं उनकी दुकान और गोदाम भी था। देर रात करीब 3:00 बजे अचानक गोदाम में शार्ट सर्किट हुआ। जिसके कारण आग ने प्रचंड रूप ले लिया। इस दौरान मदन सिंह का पूरा परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था। जब तक पूरा परिवार सम्भलता, उससे पहले आग ने उन्हें चपेट में ले लिया।
शवों को देखकर दिल दहल गया लोगों का
इधर, भीषण अग्निकांड से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड टीमें मौके पर पहुंची, जहां घण्टों मशक्कत के बाद वहां लगी आग पर कब पाया गया। इसके बाद जब मदन सिंह के परिवार के शवों को बाहर निकल गया, तो उनकी अवस्था को देखकर हर किसी का दिल दहल गया। हादसे में मदन सिंह, उनकी पत्नी, दो बच्चे और दुकान के दो स्टाफ सदस्य समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इधर, मदन सिंह के गांव में यह खबर पहुंची तो वहां सन्नाटा पसर गया।
For More Updates: Twitter | Facebook
Latest News: सगाई टूटने से खफा युवक ने मचाया ऐसा तांडव! जानकर हो जाएंगे हैरान

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






