राहुल गांधी और सचिन पायलट की जुगलबंदी! भविष्य का बड़ा संकेत, प्रदेश में हलचल तेज

राहुल गांधी और सचिन पायलट की जुगलबंदी! भविष्य का बड़ा संकेत, प्रदेश में हलचल तेज
Spread the love

✍️ मनीष बागड़ी
जयपुर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सचिन पायलट की एक तस्वीर ने राजस्थान की तस्वीर सियासत में हलचल मचा कर रख दी है। दोनों नेताओं के बीच की 4 घण्टे की, जो जुगलबंदी देखने को मिली है, उसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और कयास शुरू हो गए हैं। क्या इस तस्वीर में कोई भविष्य का बड़ा संकेत छुपा है। राहुल गांधी और पायलट की जो घनिष्ठता देखने को मिल रही है। इससे न केवल पायलट समर्थकों में आत्मविश्वास लबरेज है, बल्कि उनके विरोधियों में बेचैनी शुरू हो गई है। जानकर लोग इसे आगामी विधानसभा चुनाव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर सचिन पायलट की इंपोर्टेंसी से जोड़कर अपनी गणित बताने में लगे हुए हैं। सियासत में इस तस्वीर के पीछे क्या बड़ा संदेश छिपा है। इसकी चर्चा काफी तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें : जोधपुर में 8 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी! कोटा, बीकानेर के बाद यह मामला कब थमेगा

तस्वीर के पीछे छिपा है कोई भविष्य का संकेत!

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे। इस दौरान रायपुर के करीब सचिन पायलट और राहुल गांधी कि यह तस्वीर सामने आई है, जो राजस्थान की सियासत में सियासी टेंपरेचर को चढ़ा रही है। वहीं जानकार कह रहे हैं कि क्या यह भविष्य का कोई बड़ा संकेत है, जो इसके माध्यम से आने वाले समय में देखने को मिलेगा। इस दौरान राहुल गांधी और सचिन पायलट के बीच 4 घंटे तक जुगलबंदी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर जब यह तस्वीर वायरल हुई, तो पायलट समर्थक उत्साह में लबरेज दिखाई दिए। वही पायलट के विरोधी खेमे के दल के नेताओं में चिंता की लकीरें साफ दिखाई देने लगी है।

यह भी पढ़ें : मृतक के नाम पर बड़ा खेल! खाते से हजारों रुपए निकले, बैंक को पता ही नही?

क्या मिलने जा रही है बड़ी भूमिका

बीते दिनों से राजस्थान में सचिन पायलट को एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस की कमान मिलने को लेकर चर्चा तेज हुई। इसके बाद उनके धुर विरोधी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आक्रामक मुद्रा में नजर आए। उन्होंने मानेसर मुद्दे को लेकर एक बार फिर सचिन पायलट को आड़े हाथ लिया। चर्चा है कि इस बयान के बाद कांग्रेस हाई कमान की सीख के बाद गहलोत बदले हुए नजर आए। वही अब इस तस्वीर के बाद सचिन पायलट के प्रदेश अध्यक्ष और आगामी विधानसभा चुनाव के नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। साथ ही पायलट विरोधियों में बेचैनी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें : व्यापारी के ब्लाइंड मर्डर में दोस्त निकला कातिल! होश उड़ा देगी यह क्राइम स्टोरी

अशोक गहलोत के बदल चुके हैं सुर

बीते दिनों सचिन पायलट के प्रदेश अध्यक्ष के कयास के बीच गहलोत आक्रामक हुए, लेकिन चर्चा है कि पार्टी हाई कमान ने इन बयानों पर नाराजगी जताई। इसके बाद कोटा में अशोक गहलोत बदले बदले नजर आए। न्यूज़ चैनल ‘आज तक’ से इंटरव्यू में उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस एक होने की बात कही। उन्होंने रिपोर्टर को यहां तक कह दिया कि आप क्यों कांग्रेस को तोड़ने की बात कर रहे हैं। हम सब यानी राजस्थान में बड़ा प्यार मोहब्बत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सामने आज जो चुनौतियां है, उसके लिए कांग्रेस को एकजुट होना होगा।

यह भी पढ़ें : ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भड़के! फर्जी फोटो भेजते हो मुझे, जमकर क्लास लगाई

जोधपुर में 8 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी! कोटा, बीकानेर के बाद यह मामला कब थमेगा

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!