सीएम भजनलाल के प्रयास से मिला बड़ा हक! हरियाणा से मिलेगा भरपूर पानी, जानिए कैसे
दिल्ली/जयपुर : राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयास के बाद राजस्थान के लोगों को अपना हक मिल गया। अब हरियाणा से राजस्थान के लोगों को यमुना का पानी मिलेगा। इससे अब शेखावाटी क्षेत्र के पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी और भरपूर पानी मिलेगा। इसको लेकर मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल की मौजूदगी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और भजनलाल शर्मा के बीच बैठक में सहमति बन गई। इसके बाद अब राजस्थान में हरियाणा से आने वाले पानी का विवाद सुलझ गया है।
यह भी पढ़ें : CMHO पर बिफर पड़े बाड़मेर सांसद और दो विधायक! फिर अधिकारी के छूट गए पसीने
प्रदेश को हरियाणा से मिलेगा अपने हक का पानी
दिल्ली में हरियाणा और राजस्थान के बीच पानी विवाद को लेकर हाई लेवल की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में दोनों प्रदेश के मुख्यमंत्री उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए इस यमुना जल विवाद को सुलझा लिया गया है। इसके तहत अब हरियाणा से मिलने वाले यमुना पानी का रास्ता साफ हो चुका है। राजस्थान को 1994 में जो MOU हुआ था। उसके तहत अब अपने हक का पानी मिलेगा।
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी और सचिन पायलट की जुगलबंदी! भविष्य का बड़ा संकेत, प्रदेश में हलचल तेज
राजस्थान को मिलेगा इतना पानी
राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल विवाद को लेकर 12 में 1994 को MOU हुआ था। इसके तहत राजस्थान को 1.119 अब घन मीटर यानी 1917 क्यूसेक पानी दिए जाने का समझौता हुआ। इसके तहत यमुना जल के 10.4% हिस्सा राजस्थान को दिए जाना तय हुआ। आज हुए समझौते के तहत मिलने वाले पानी से शेखावाटी क्षेत्र के चूरू, सीकर, झुंझुनू के लोगों को भरपूर पानी मिलेगा, जहां लोगों की पेयजल और सिंचाई जैसी समस्याएं दूर होगी। इसके अलावा भरतपुर क्षेत्र भी इससे लाभान्वित होगा।
यह भी पढ़ें : जोधपुर में 8 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी! कोटा, बीकानेर के बाद यह मामला कब थमेगा
जल शक्ति मंत्री ने बैठक के बाद घोषणा की
बैठक के बाद जल शक्ति मंत्री एस आर पाटिल मीडिया से मुखातिब हुए। इसमें उन्होंने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल हुए। इस दौरान हरियाणा से पानी के लिए 1994 में जो करार हुआ था। इसके तहत उतना ही पानी पाइप लाइन से राजस्थान ले जाने के लिए सहमति बन गई है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर अब जो MOU होगा। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने होगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 1994 के MOU के बावजूद भी राजस्थान को उनके हक का पानी नहीं मिल रहा था, लेकिन अब यह पानी पाइपलाइन के जरिए ले जाने के लिए समिति बन गई है।
यह भी पढ़ें : मृतक के नाम पर बड़ा खेल! खाते से हजारों रुपए निकले, बैंक को पता ही नही?
पुलिस तो खुद पिटती है! मुझे क्या सुरक्षा दोगे? सांसद हरीश मीणा ने पुलिस को घेरा

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






