हैवान मामा ने किया भांजी के साथ रेप, फिर हत्या कर शव को संदूक में….जानिए खौफनाक वारदात

हैवान मामा ने किया भांजी के साथ रेप, फिर हत्या कर शव को संदूक में….जानिए खौफनाक वारदात
Spread the love

हनुमानगढ़ : राजस्थान के हनुमानगढ़ में 9 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या के मामलने में पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। इस मामले में हैरान कर देने वाला खुलासा यह सामने आया कि इस बच्ची की हत्या उसके मामा ने ही की थी। हैवान मामा ने पहले बच्ची के साथ रेप किया। इसके बाद गला दबाकर हत्या की। वारदात के बाद आरोपी ने शव को बोरी में लपेटकर संदूक में छुपा दिया और बाहर से ताला लगा दिया। पुलिस ने जन्माष्टमी पर हुई इस वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी मामा छोटू दास उर्फ मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है।

कृष्ण जन्माष्टमी पर भांजी के साथ किया रेप और कर दी हत्या

हैरान करने वाली यह वारदात हनुमानगढ़ जिले से सामने आई, जहां जन्माष्टमी के मौके पर हैवान मामा अपनी भंाजी के लिए कंस मामा बन गया। उसने अपनी भांजी के साथ यह दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। बच्ची अपने पड़ोस में रहने वाले आरोपी मामा छोटूदास के घर गई थी। इस बीच आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद वह किसी को शक नहीं हो, इसके लिए दिखावा करने के लिए परिजनों के साथ घूमता रहा, लेकिन बाद में जब पुलिस ने बच्ची की अंतिम लोकेशन तलाश कर आरोपी मामा से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया।

पुलिस ने संदूक को खुलवाया, तो बच्ची का मिला शव

परिजनों से पुलिस को सूचना मिली कि बच्ची अपने मां के घर गई थी। उसके बाद वह नहीं लौटी। इस पर पुलिस ने आरोपी मामा छोटू दास उर्फ मुकेश को पकड़कर पूछताछ शुरू की। इसके बाद उसके घर पहुंच कर मकान की तलाशी ली, तो उन्होंने एक सिंदूक जिस पर ताला लगा हुआ था, उसे खुलवाया। जब इसे खोला गया, तो पुलिस भी देखकर दंग रह गई। आरोपी ने बच्ची की हत्या करने के बाद एक बोरे में उसका शव लपेटकर इसे संदूक में बंद कर दिया था और परिजनों को शक ना हो, इसलिए आरोपी उनके साथ घूमने का नाटक करने लगा। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जल्द ही संदूक को लेकर उसे ठिकाने लगाने की फिराक में था।

For More Updates: TwitterFacebook

Latest News: पति पत्नी के ख़ौफनाक झगड़े में देवदूत बना कांस्टेबल, सुनकर सेल्यूट करोगे आप

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author