विवाद से परेशान शख्स ने उठाया ख़ौफ़नाक कदम, पानी की टंकी से नीचे लटक गया

विवाद से परेशान शख्स ने उठाया ख़ौफ़नाक कदम, पानी की टंकी से नीचे लटक गया
Spread the love

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में गुरुवार को उस समय हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जब रास्ते के विवाद से परेशान शख्स पानी की टंकी पर चढ़ गया और वीरू गिरी दिखाने लगा। उसका आरोप था कि रास्ते के विवाद को लेकर उसकी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे परेशान होकर वह टंकी पर चढ़ गया और अपना विरोध जताने लगा। इस दौरान वह टंकी से भी लटक कर नीचे कूदने का प्रयास करने लगा। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर एक बार तो रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस बीच पहुंची पुलिस ने तत्काल लोगों की मदद से टंकी पर चढ़कर लटके व्यक्ति को तुरंत पकड़ कर नीचे उतारा, नहीं तो कोई गंभीर हादसा हो सकता था।

टंकी से लटकते ही लोगों में मच गई खलबली

जानकारी के अनुसार टोंक शहर के देशवाली क्षेत्र में सलीम नाम के व्यक्ति ने यह हैरान कर देने वाला कदम उठाया। उसका कहना था कि उसके बाड़े में रास्ते को लेकर वह मांग कर रहा है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे परेशान होकर वह पानी की टंकी पर चढ़ गया और विरोध प्रकट करने लगा। इस बीच जब पुलिस मौके पर पहुंची और उसे समझाने का प्रयास करने लगी, लेकिन वह नहीं माना। वह अचानक पानी की टंकी से नीचे लटक गया। इस नजारे को देखकर पुलिस और लोगों में खलबली मच गई। इस दौरान पुलिस और लोगों ने तत्काल टंकी पर चढ़कर लटक रहे व्यक्ति को खींचकर बचाया।

1 मिनट तक टंकी से लटकता रहा व्यक्ति

सलीम के रास्ते के विवाद की सुनवाई नहीं होने से वह काफी नाराज था। वह पानी की टंकी पर चढ़कर पुलिस को अपनी पीड़ा बता रहा था। इधर, पुलिस का कहना है कि सलीम ने इससे पहले पुलिस को किसी प्रकार का वाद या शिकायत पेश नहीं की। इस दौरान पुलिस की समझाइश के बाद भी सलीम नहीं माना और अचानक पानी के टंकी से नीचे लटक गया। टंकी से नीचे लटकता हुआ देखकर पुलिस और लोगों के हाथ पैर फूल गए। वह तो गनीमत रही कि पुलिस ने तत्परता बरतते हुए टंकी पर चढ़कर लोगों की मदद से उसे ऊपर खींच लिया, नहीं तो गंभीर हादसा हो सकता था।

For More Updates: TwitterFacebook

Latest News:‘नीले ड्रम के मर्डर’ में ख़ौफ़नाक खुलासा! जानिए कातिल हसीना ने क्यों की वारदात

घटना का वीडियो X पर देखिए👇

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author