सांसद हनुमान बेनीवाल को आया जोरदार गुस्सा, झुंझुनूं में सर्किट हाउस मैनेजर ने कमरा खोलने से इनकार किया, देखिए Video

झुंझुनू : राजस्थान में दबंग नेता के तौर पर माने जाने वाले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल सर्किट हाउस के मैनेजर पर जमकर गुस्सा हो गए। दरअसल, यह मामला झुंझुनू का है, जहां बेनीवाल सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करना चाहते थे, लेकिन मैनेजर ने आचार संहिता का हवाला देते हुए कमरा खोलने से इनकार कर दिया। इस पर बेनीवाल नाराज हो गए। इसको लेकर बेनीवाल और मैनेजर के बीच की बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। इस दौरान आरएलपी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।
यह भी पढ़ें : देवली में बेजुबान पक्षियों पर कहर, गुलेल से कबूतर का बेदर्दी से किया शिकार, देखिए Video
कमरा नहीं खुला, तो बेनीवाल हो गए नाराज
दरअसल, पंचायत राज चुनाव के चलते हनुमान बेनीवाल सीकर, झुंझुनू क्षेत्र में अपने उम्मीदवारों का प्रचार कर रहे हैं। इस बीच झुंझुनू में बेनीवाल सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस के लिए पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद मैनेजर ने कमरा खोलने से इनकार कर दिया। इस दौरान मैनेजर हाथ जोड़कर बेनीवाल से रिक्वेस्ट करने लगा, सर आचार संहिता लागू है, इसलिए कमरा नहीं खुल पाएगा। इससेे बेनीवाल जमकर नाराज हो गए। सोशल मीडिया पर बेनीवाल और मैनेजर के बीच बहस का वीडियो खूब चर्चा में है। इस दौरान बेनीवाल के साथ मौजूद आरएलपी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया।
यह भी पढ़ें : जैसलमेर में बड़ा दर्दनाक हादसा! डूबने से चार मासूमों की मौत, एक साथ उठीं चार अर्थियां
अधिकारी से बात कर खुलवाया कमरा
पंचायत राज चुनाव के चलते झुंझुनू में चौथे और अंतिम चरण के तहत मतदान हो रहे हैं। इसको लेकर खेतड़ी, बबाई, मंडावा और अलसीसर पंचायत समितियों में आचार संहिता लागू है। इस वजह से ही मेेनेजर कमरा खोलने से इनकार किया था। दावा किया जा रहा है कि बाद में बेनीवाल ने अधिकारियों से बात करके कमरा खुलवाया और प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान आरएलपी के कार्यकर्ता जमकर उत्साहित नजर आए। उन्होंने आरएलपी जिंदाबाद के नारे लगाए।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा का बड़ा दावा, ‘बारां पुलिस में 90% लोग मेरे हैं’, जंगल से दिया इंटरव्यू, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
क्या सांसद के खिलाफ भी होगा एक्शन
बता दें कि प्रदेश में पंचायत राज चुनाव चल रहे हैं। इसके चलते आदर्श आचार संहिता लागू है। जैसलमेर में आचार संहिता लागू होने के बावजूद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगवानी करने के लिए पहुंची वहां की कलेक्टर अनुपमा जोरवाल को चुनाव आयोग ने नोटिस दिया है। इस नोटिस में उन्हें स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। चुनाव आयोग ने उनके इस आचरण पर आपत्ति जताई हैं। इस घटना से पहले ही प्रदेश में हलचल मची हुई है। ऐसे में अब सवाल उठता है कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद सांसद बेनीवाल ने सर्किट हाउस का कमरा खुलवाया, तो क्या यह आचार संहिता का उल्लंघन है, या नहीं। यदि है तो क्या चुनाव आयोग उनके खिलाफ कोई एक्शन लेगा?
✍️ मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live



