सोनिया गांधी की किताब से सियासत में भूचाल! जानिए राजीव गांधी से प्रेम, PM पद और मोदी से रिश्तों पर किए बड़े खुलासे

✍️ मनीष बागड़ी
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जीवन के कई अनछुए पहलूओं को लेकर उनकी आत्मकथा भी ‘बिलॉगिंग : अ जर्नी आफ लव’ किताब आज बिना किसी औपचारिक लॉन्च इवेंट के देश के बाजारों और बुक स्टोर्स पर आ गई है। सोनिया गांधी की इस आत्मकथा को लेकर अब सियासत के पारे में जमकर हलचल मच रही है। इस किताब को लेकर कांग्रेस के नेताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं बीजेपी भी गांधी परिवार पर जमकर निशाना साध रही है।
यह भी पढ़ें : पाली में लेडी डॉक्टर की बदतमीजी, बुजुर्ग को जलील कर कहा ‘गेट आउट बुड्ढे’, देखिए Video
यह हैं, सोनिया गांधी की आत्मकथा में
सोनिया गांधी की आत्मकथा की यह किताब भारत में हार्पर कॉलिन्स इंडिया इंडिया की तरफ से प्रकाशित की गई है। इस किताब में सोनिया गांधी के कई अनछुए पहलुओं को वर्णित किया गया है। जिनमें सोनिया गांधी के 1965 में कैंब्रिज में राजीव गांधी के साथ मुलाकात और दोनों में प्यार का उल्लेख किया है। इसके अलावा इटली से भारत आकर इंदिरा गांधी की बहू बनना, भारतीय संस्कृति के अनुसार रहन-सहन बोलचाल आदि से तालमेल बिठाने का जिक्र किया गया है। 544 पेेजांे की इस किताब में सोनिया गांधी ने इस बात का जिक्र भी किया गया है कि राजीव गांधी को पीएम बनाने के लिए वह खिलाफ थी और वह नहीं चाहती थी कि उनके पति राजनीति के रास्ते पर जाए।
यह भी पढ़ें : सेठ हो तो ऐसा! बीकानेर के रामस्वरूप मुंड ने कर्मचारियों को नोटों की गड्डियों से दिया लाखों का बोनस, देखें Video
सोनिया गांधी की पीएम पद ठुकराने की कहानी
इस किताब के जरिए 2004 के आम चुनाव के बाद सोनिया गांधी के पीएम पद को ठुकराने और उस समय की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर भी जिक्र किया गया है। इस किताब के माध्यम से सोनिया गांधी ने यह स्पष्ट किया है कि अब तक उनके जीवन के बारे में लोगों ने कई कहानी बताई है, लेकिन इस किताब के जरिए वह अपने जिंदगी की कहानी अपनी जुबानी बता रही हैं। इस किताब में सोनिया गांधी ने पीएम मोदी से अपने राजनीतिक संबंधों का भी उल्लेख किया है। इसमें बताया कि मुलाकातों के दौरान केवल पीएम मोदी से शिष्टाचार के रूप में केवल नमस्ते हुआ है। बाकी कभी उनसे कोई सीधा संपर्क या खास बातचीत नहीं हुई। इस आत्मकथा के माध्यम से सोनिया गांधी ने विदेशी मूल से भारतीय तक के सफर के सभी अनछुए पहलुओं को उजागर किया है।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा पर ‘चवन्नी’ का इनाम और 2029 की चेतावनी! वसुंधरा राजे-दुष्यंत सिंह को ललकारने से सियासी हड़कंप
बीजेपी ने भी एक वीडियो के माध्यम से साधा निशाना
सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर अब बीजेपी गांधी परिवार को लेकर अपना निशाना साध रही है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर बीजेपी की तरफ से एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जो काफी चर्चा में है। यह वीडियो 1980 का होने का दावा किया जा रहा है। इस वीडियो में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी, मेनका गांधी, राहुल, प्रियंका डाइनिंग टेबल पर लंच करते समय राजनीतिक मुद्दे पर बातचीत करते नजर हैं, इस वीडियो को शेयर करते हुए 1980 के दशक में गांधी परिवार के रहन-सहन और ठांठ-बांट को लेकर उन पर तंज करते हुए निशाना साध रही है।
यह भी पढ़ें : ‘ऐसा इलाज करूंगा कि पुश्तें याद रखेंगी’, पंचायत चुनाव में उत्पातियों पर डीग SP कांबले शरण गोपीनाथ की दहाड़
गहलोत ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया
इधर, इस किताब को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं उस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी रहा हूं। उन्होंने कहा कि आज श्रीमती सोनिया गांधी की आत्मकथा बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव बाजार में आ गई है। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री पद त्यागने की घटना का विस्तार से वर्णन किया है। गहलोत ने आगे लिखा कि श्रीमती सोनिया गांधी का जीवन त्याग, तपस्या और संघर्ष की ऐसी मिसाल है। प्रधानमंत्री के जिस सर्वाेच्च पद पर देश की जनता, कांग्रेस पार्टी और यूपीए गठबंधन के तमाम नेता, जिन्हें देखना चाहते थे, उन्होंने उसे विनम्रता से अस्वीकार कर दिया। मैं स्वयं उस दिन संसद के सेंट्रल हॉल में मौजूद था, जब यूपीए के सभी सांसद चाहते थे कि श्रीमती सोनिया गांधी देश की प्रधानमंत्री बनें। कांग्रेस और यूपीए के सभी नेताओं की भी यही भावना थी, लेकिन उन्होंने सत्ता के सर्वाेच्च पद से ऊपर उठकर पार्टी और देश के व्यापक हित को प्राथमिकता दी।
यह भी पढ़ें : जयपुर में सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत नाजुक

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live



