पाली में लेडी डॉक्टर की बदतमीजी, बुजुर्ग को जलील कर कहा ‘गेट आउट बुड्ढे’, देखिए Video

पाली : राजस्थान के पाली जिले से एक निजी अस्पताल का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया, जहां एक बुजुर्ग अपनी गर्भवती बहू को हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। इस बीच वहां मौजूद एक लेडी डॉक्टर ने बुजुर्ग के साथ जमकर बदतमीजी की बुजुर्ग को बुड्ढा और खूसट कहते हुए गेट आउट शब्दों का इस्तेमाल किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से शेेयर हो रहा है। प्राइवेट डॉक्टर के इस रवैया को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का खून खौल रहा हैं। यूजर्स लेडी डॉक्टर को ट्रोल करते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : सेठ हो तो ऐसा! बीकानेर के रामस्वरूप मुंड ने कर्मचारियों को नोटों की गड्डियों से दिया लाखों का बोनस, देखें Video
बुजुर्ग के साथ लेडी डॉक्टर की बदतमीजी
सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो को पाली जिले के सुमेरपुर के होने का दावा किया जा रहा है। हांलाकि ‘द पॉलीटिकल टाइम्स’ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो को गत 6 नवंबर का बताया जा रहा है। जब एक बुजुर्ग अपनी गर्भवती बहू को अत्यधिक ब्लीडिंग होने के चलते अस्पताल लेकर पहुंचा। इस बीच दावा किया जा रहा है कि लेडी डॉक्टर अनीता राजपुरोहित ने बुजुर्ग के साथ जमकर बदतमीजी की, गेट आउट कहते हुए सब लोगों के सामने बुजुर्ग को काफी जलील किया। यही नहीं वीडियो में डॉक्टर बुजुर्ग को बुड्ढा कहते हुए भी नजर आ रही है। इस घटना का लोगों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो काफी चर्चा में है।
यह भी पढ़ें : ‘ऐसा इलाज करूंगा कि पुश्तें याद रखेंगी’, पंचायत चुनाव में उत्पातियों पर डीग SP कांबले शरण गोपीनाथ की दहाड़
लोगों की डॉक्टर के खिलाफ लोगों की तीखी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो को लेकर डॉक्टर ने जिस तरीके से बुजुर्ग के साथ बदतमीजी कर उसे जलील किया, उसे देखकर अब लोगों में आक्रोश है। यूजर्स वीडियो में लेडी डॉक्टर और वहां के प्राइवेट हॉस्पिटल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि प्रदेश में इससे पहले भी कहीं सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटलों में रोगियों के परिजनों के साथ इस तरह की विवाद वाली घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी है।
✍️ मनीष बागड़ी
यह भी पढ़ें : सोनिया गांधी की किताब से सियासत में भूचाल! जानिए राजीव गांधी से प्रेम, PM पद और मोदी से रिश्तों पर किए बड़े खुलासे

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live



