देवली क्षेत्र में दूषित मिठाई का कहर, डेढ़ दर्जन लोगों की तबियत बिगड़ी, मचा हड़कंप

देवली क्षेत्र में दूषित मिठाई का कहर, डेढ़ दर्जन लोगों की तबियत बिगड़ी, मचा हड़कंप
Spread the love

टोंक : त्योहार के सीजन में राजस्थान में टोंक के देवली क्षेत्र में दूषित मिठाई खाने से करीब डेढ़ दर्जन लोगों की तबीयत खराब हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित लोगों को तत्काल केकड़ी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। इधर, घटना से खाद्य विभाग में हड़कंप मच गया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मिठाई का सैंपल लिया है, जिसे जांच के लिए भिजवाया गया है।

यह भी पढ़ें : जयपुर में सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत नाजुक

दूषित मिठाई खाने से लोगों की तबीयत खराब

दीपावली त्यौहार के चलते यह हैरान कर देने वाली घटना नासिरदा और थांवला गांव में सामने आई, जहां करीब डेढ़ दर्जन महिलाएं, बच्चे और पुरुष फूड प्वाइजनिंग का शिकार बन गए। अचानक इन लोगों को उल्टी की शिकायत हुई और तबियत बिगड़ गई। इस घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने उन्हें तत्काल केकड़ी के अस्पताल लेकर पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। इस घटना से खाद्य विभाग में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें : सोनिया गांधी की किताब से सियासत में भूचाल! जानिए राजीव गांधी से प्रेम, PM पद और मोदी से रिश्तों पर किए बड़े खुलासे

खाद्य विभाग ने सैंपल लिए

यह घटना लक्ष्मी पूजन के दिन की बताई गई है। जब इन लोगों ने दूषित मिठाई का सेवन किया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही टोंक खाद्य विभाग ने मौके पर पहुंचकर मिठाई का नमूना लिया है और उसे लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजा है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा गया। बता दें कि दीपावली पर्व के सीजन के दौरान मिठाई बनाने के लिए व्यापारी नकली मावे जैसी चीजों का उपयोग करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इनके सेवन से प्रतिवर्ष इस तरह के फूड पॉइजनिंग के मामले सामने आते हैं। इसको लेकर हालांकि खाद्य विभाग की ओर से लोगों को बार-बार जागरूक किया जाता है, लेकिन फिर भी इस तरह की घटनाएं होती रहती है, जो खाद्य विभाग के लिए चिंता का विषय है।

✍️ मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और 'द पॉलिटिकल टाइम्स' के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live