जयपुर में सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत नाजुक

जयपुर : राजस्थान के रेनवाल थाना क्षेत्र में मंगलवार को बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक शराब की दुकान पर किसी विवाद के चलते तीन युवकों ने पेट्रोल डालकर वहां सेल्समैन को आग लगा दी। इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं आग की लपटों से घिरा हुआ सेल्समैन बुरी तरह झुलस गया। उसके चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने तत्काल सेल्समैन की आग बुझाकर उसे अस्पताल भर्ती कराया, जहां उसे गंभीर अवस्था में एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर रैफर किया गया है। यहां बर्न यूनिट में उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवक की हालत काफी नाजुक है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में सामने आया है।
यह भी पढ़ें : सोनिया गांधी की किताब से सियासत में भूचाल! जानिए राजीव गांधी से प्रेम, PM पद और मोदी से रिश्तों पर किए बड़े खुलासे
सेल्समैन को पेट्रोल डालकर जलाया
हैरान करने वाली यह वारदात राजधानी जयपुर के ग्रामीण क्षेत्र के रेनवाल थाना क्षेत्र में सामने आई, जहां मंगलवार दोपहर करड रोड पर करीब 1 बजे एक शराब की दुकान पर तीन युवक बाइक से आए। इसके बाद उन्होंने अचानक सेल्समैन कैलाश सिंह पर पेट्रोल की प्लास्टिक की बोतल से पेट्रोल डाल दिया। इस घटना से सेल्समैन संभाल पाता, उससे पहले ही उन्होंने उसे पर जलती हुई तिली फेंक दी। इस घटना में सेल्समेन बुरी तरह आग की लपटों से घिर गया। इसके बाद वह चिल्लाता हुआ दुकान से बाहर निकल कर मदद के लिए गुहार लगाने लगा। इसका वीडियो वहां लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बाद में उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और उन्होंने मशक्कत आग बुझाई। बाद में उसकी हालत नाजुक होने से उसे तत्काल जयपुर रैफर कर दिया।
यह भी पढ़ें : पाली में लेडी डॉक्टर की बदतमीजी, बुजुर्ग को जलील कर कहा ‘गेट आउट बुड्ढे’, देखिए Video
बुरी तरह झुलस चुका है सेल्समैन
इधर, घटना का जो वीडियो सामने आया है। वह सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से बदमाश शराब की दुकान पर आए और उन्होंने बाहर से ही पेट्रोल की बोतल सेल्समैन के ऊपर उड़ेल दी। इस घटना में वह संभल पाता, जिससे पहले उन्होंने माचिस की तीली फेंक कर सेल्समैन को आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि आग लगते ही वहां भभकने की आवाज आई। इस दौरान आग ने सेल्समैन को बुरी तरह अपने आगोश में ले लिया। इधर, सेल्समैन बुरी तरह झुलस चुका है। जिसका जयपुर एसएमएस के बर्न यूनिट में उपचार चल रहा है। इधर, रेनवाल थाना पुलिस घटना के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें : सेठ हो तो ऐसा! बीकानेर के रामस्वरूप मुंड ने कर्मचारियों को नोटों की गड्डियों से दिया लाखों का बोनस, देखें Video
राजस्थान में हो चुकी है, ऐसी कई घटनाएं
राजस्थान में शराब की दुकानों पर आग लगाने की इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी है। ताजा मामला जोधपुर में गत अक्टूबर महीने का है, जहां शराब के पैसे नहीं देने पर एक युवक ने उत्पात मचाया। पेट्रोल लेकर दुकान पर आग लगाने की कोशिश की। इसी तरह पिछले साल बीकानेर में शराब नहीं मिलने पर एक युवक ने पेट्रोल डालकर शराब की दुकान के शटर में आग लगा दी। वर्ष 2024 में भी अलवर में शराब नहीं मिलने से नाराज दो लोगों ने दुकान में आग लगा दी थी। इस घटना में सेल्समैन ने भाग कर अपनी जान बचाई। इसी तरह पिछले साल जोधपुर में खेजड़ली में जनवरी 2025 में बदमाशों ने शराब की दुकान पर पेट्रोल बम से हमला किया। इस दौरान सेल्समैन को पीटा और आग लगा दी।
✍️ मनीष बागड़ी
यह भी पढ़ें : देवली क्षेत्र में दूषित मिठाई का कहर, डेढ़ दर्जन लोगों की तबियत बिगड़ी, मचा हड़कंप

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live



