सीएम ने किया हैरान! जब वीरांगना को रातों रात बड़ी सौगात दे दी
सीकर/जयपुर : राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा गांवों में जाकर चौपाल के जरिए ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं। सीएम के इस अवतार की प्रदेश के सियासी गलियारों में काफी चर्चा है। सोशल मीडिया पर लोग इसकी काफी तारीफ भी कर रहे है। इस बीच जाजोद गांव मेें एक वीरांगना की पीड़ा सुनकर सीएम भजनलाल ने महज कुछ घंटे में उसके बेटे का ट्रांसफर करवा कर गृह जिले में करवा दिया। इसके बाद पीड़ित वीरांगना के परिवार में खुशी की लहर फैल गई। इधर, शुक्रवार सुबह सीएम ने जाजोद गांव में खाट पर बैठक ग्रामीणों के साथ चाय पर चर्चा की, तो बच्चों को चॉकलेट भी बांटी।
यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल चौक गए! घूंघट को लेकर महिला का जवाब सुनकर

सीएम ने रातों रात करवा दिया, वीरांगना के बेटे का ट्रांसफर
दरअसल, सीकर में सीएम भजनलाल ने रात्रि प्रवास किया। इस दौरान जाजोद गांव में ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनी। इस बीच एक वीरांगना अनिता कुमारी ने सीएम के सामने अपनी पीड़ा बताई। उन्हें बताया कि उनका बेटा धीरज कुमार, जो सहकारी समिति में कार्यरत है। जिसकी पोस्टिंग वर्तमान में भीलवाड़ा में है। बेटा दूर होने के कारण उनके परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वीरांगना की इस पीड़ा को देखकर सीएम भजनलाल ने गंभीरता दिखाई और अधिकारियों को तत्काल निर्देश देते हुए कार्रवाई के लिए कहा। फिर क्या सीएम के निर्देश होते ही महज कुछ घंटे में ही संयुक्त रजिस्टर प्रशासन अभिलाषा पारीक ने आदेश जारी कर रातों रात वीरांगना के बेटे धीरज कुमार, जो भीलवाड़ा में कार्यरत था। उनका ट्रांसफर सीकर या झुंझुनू में किए जाने के निर्देश जारी कर दिए।
यह भी पढ़ें : युवकों से ताबड़तोड़ मारपीट! उदयपुर में CCTV फुटेज ने होश उड़ाए
वीरांगना के परिवार के चेहरे पर आई खुशी की लहर
इधर, जैसे ही वीरांगना अनिता कुमारी को अपने बेटे के ट्रांसफर की सूचना लगी, तो पूरे परिवार में खुशी से झूूम गया। इसको लेकर पूरे परिवार ने सीएम भजनलाल की जमकर तारीफ की है। इधर, सीएम ने कहा कि आमजन की समस्याओं को निपटाना बीजेपी सरकार का पहला कर्तव्य है। सोशल मीडिया पर लोग सीएम के इस अवतार को लेकर काफी तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : मंत्री किरोड़ीलाल का धमाका! एसबीआई बैंक मैनेजर की जमकर क्लास लगाई
सीएम ने खाट पर बैठकर ग्रामीणों के साथ चाय पर चर्चा की
सीकर जिले के जाजोद गांव में रात्रि चौपाल में सीएम भजनलाल शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनी। इसके बाद शुक्रवार सुबह सीएम गांव में टहलने के लिए निकल गए। सीएम का यह रूप देखकर लोग एक बार तो हैरान रह गए। इस दौरान उन्होंने स्कूल जा रहे बच्चों को दुलारा, उन्हें चॉकलेट वितरित की। इसके बाद ग्रामीणों के साथ खाट पर बैठकर चाय पर चर्चा की। यह नजारा देखकर हर कोई ग्रामीण हैरान था, क्योंकि यह पहला मौका था। जब उनके गांव में सरकार के मुखिया खुद उनकी बात सुनने आए हैं। इस दौरान सीएम भजनलाल ने कहा कि गांव का जीवन प्रकृति के निकट शुद्धता, सामाजिक समरसता और सामाजिक मूल्यों का प्रतीक है।
यह भी पढ़ें : एसडीएम को चेतावनी! किसानों ने कहा, किसी भी हद तक चले जाएंगे
नरेश मीणा की हुंकार! बीसलपुर बांध के पानी के लिए अब बड़ा आंदोलन

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






