युवकों से ताबड़तोड़ मारपीट! उदयपुर में CCTV फुटेज ने होश उड़ाए
उदयपुर (कुमार चेतन) : राजस्थान के उदयपुर में एक रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने है, जहां बर्थडे पार्टी से लौट रहे तीन युवकों के साथ अज्ञात बदमाशों में बेरहमी से मारपीट की। यह पूरी घटना सामने लगे सीसीटीवी कैमरे मैं कैद हो गई। इस दौरान बदमाशों ने पीड़ित युवकों पर सरियों, बेसबॉल, और डंडों से जानलेवा हमला किया, इन्हें बुरी तरह से पीटा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर लोगों में सनसनी फैल गई। पीड़ित लोगों के साथ दो महिलाएं भी दिख रही है, जो बदमाशों को रोकते हुई नजर आई।
यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल चौक गए! घूंघट को लेकर महिला का जवाब सुनकर
सड़क पर तीन युवकों को बेदर्दी से पीटा
हैरान कर देने वाला यह मामला उदयपुर के सवीना पुलिस थाना इलाके का है, जहां बर्थडे पार्टी में हिस्सा लेने के बाद निखिल राज सिंह राजावत, शुभम ठाडा, अभिषेक राठौड़ और दो महिलाएं एक कार से जा रही थी। इस बीच कुछ बदमाशों ने ओवर टेक कर उनकी गाड़ी को रोक दिया। इसके बाद बदमाशों ने पीड़ित तीनों युवकों को लाठी, डंडों और बेसबॉल से लगातार ताबड़तोड़ वारकर पीटा। इस दौरान कार में मौजूद दो महिलाएं उन्हें बचाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन बदमाशों को उन पर रहम नहीं आया।
यह भी पढ़ें : टीना डाबी हँस पड़ी! सरपंच बोले, अब तक आपको टीवी पर ही देखा
पीड़ितों को बुरी तरह पीट पीटकर दिया बेबस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बदमाश पीड़ित तीनों युवकों को बुरी तरह पीटते हुए नजर आए। इसके कारण घायल युवक बुरी तरह बेबस हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें घायल शुभम को इतना मारा कि उसके पैर की हड्डी टूट गई। इसके अलावा निखिल सिंह के सिर पर गंभीर चोटे आई है। अभिषेक भी चोटों से बुरी तरह घायल हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर अब उदयपुर की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
यह भी पढ़ें : मंत्री किरोड़ीलाल का धमाका! एसबीआई बैंक मैनेजर की जमकर क्लास लगाई
पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी
तीनों युवकों के साथ मारपीट का, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों में घटना को लेकर भय व्याप्त हो गया। सरेआम मारपीट इस घटना से कानूनी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए। इधर, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सवीना थाना पुलिस ने घायलों के बयानों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार नंबरों से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम पर संत भड़क गए! रात्रि चौपाल में सुना दी खरी खोटी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






