सीएम भजनलाल चौक गए! घूंघट को लेकर महिला का जवाब सुनकर

सीकर/जयपुर : सीएम भजनलाल शर्मा के सीकर में ‘हर बूथ महिला मजबूत’ कार्यक्रम के चलते एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं, जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। दरअसल, कार्यक्रम के तहत एक महिला जो घूंघट में सीएम भजनलाल शर्मा से संवाद करती हुई दिखाई दे रही है। महिला ने घूंघट ले रखा था। इस पर हैरानी जताते हुए सीएम ने महिला को टोक कर कहा क्या कोई यहां आया हुआ है? जो आपने घूंघट ले रखा है। सीएम ने महिला से यह बात दो बार दोहराई। इसके बाद महिला ने अपने संस्कारों का परिचय देते हुए जवाब दिया, जिसको सुनकर वह सभी लोग उनके मुरीद हो गए। यह जवाब सीएम को भी काफी पसंद आया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर लोग महिला के संस्कारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : टीना डाबी हँस पड़ी! सरपंच बोले, अब तक आपको टीवी पर ही देखा
सीकर में घूंघट लेकर महिला से सीएम से किया संवाद
दरअसल, सीएम भजनलाल शर्मा 7 मई को सीकर जिले के दौरे पर थे, जहां ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम के तहत जाजोद में उन्होंने महिलाओं से संवाद किया। इस बीच कार्यक्रम में एक महिला, जो घूंघट में माइक लेकर सीएम से संवाद करती नजर आई। इस पर जैसे ही महिला ने अपना नाम गुमान कंवर बताया, तो सीएम ने हैरानी जताते हुए बीच में टोका और कहा यहां कोई आया है क्या कोई आपका….इस पर महिला नहीं समझी और फिर से अपना नाम दोहराया। सीएम ने फिर कहा कि कोई आया हुआ है, क्या आपका जो आगे बैठा है, जिसकी वजह से अपने घूंघट ले रखा है, ताकि हम उसे कह दे कि पीछे बैठ जाओ भैया। इस पर महिला शरमा गई।
यह भी पढ़ें : एसडीएम को चेतावनी! किसानों ने कहा, किसी भी हद तक चले जाएंगे
महिला बोली, घूंघट हमारे संस्कार और मर्यादा है
राजस्थान की संस्कृति को प्रेजेंट करने वाला यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में सीएम जिस तरीके से महिला से घूंघट को लेकर सवाल कर रहे हैं। उसका महिला गुमान कंवर ने बड़ी शालीनता और मर्यादा के साथ जवाब दिया। महिला ने कहा कि घूंघट हमारी मर्यादा और संस्कार है। महिला गुमान कंवर ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर सीएम भजनलाल भी मुस्कुरा उठे। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर लोग महिला के संस्कार और मर्यादा को लेकर तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : मंत्री किरोड़ीलाल का धमाका! एसबीआई बैंक मैनेजर की जमकर क्लास लगाई

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



