टोंक में एसीबी का धमाका! जयपुर एसीबी ने दत्तवास में घूसखोर एएसआई पकड़ा
टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में जयपुर एसीबी की टीम ने शुक्रवार को बड़ा धमाका किया। इस दौरान दत्तवास पुलिस थाने में कार्यरत एएसआई को 25000 की रिश्वत के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। यह घूसखोर एएसआई गणेश नारायण चौधरी है। जिसने यह रिश्वत की राशि दर्ज मुकदमें में मदद करने और परिवादी का मोबाइल लौटने की आवाज में मांगी थी। एसीबी की इस बड़ी कार्रवाई से जिले की पुलिस में हडकम्प मच गया है। इधर, एसीबी आरोपी से लगातार पूछताछ में जुट गई है। इसके अलावा एएसआई के ठिकानों पर भी एसीबी सर्चिंग अभियान चला रही है।
यह भी पढ़ें : सीएम ने किया हैरान! जब वीरांगना को रातों रात बड़ी सौगात दे दी
रिश्वत लेते एएसआई को दबोच लिया एसीबी ने
हैरान कर देने वाली यह कार्रवाई निवाई उपखंड के दत्तवास पुलिस थाने में शुक्रवार को सामने आई, जहां एक परिवादी की शिकायत पर एसीबी चौकी जयपुर नगर तृतीय ने इस पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई में एएसआई गणेश नारायण चौधरी को 25000 की रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसको लेकर एसीबी ने परिवादी के साथ मिलकर घूसखोर एएसआई को पकड़ने का पूरा फुल प्रूफ प्लान बनाया। इसके बाद जैसे ही परिवादी ने एएसआई को रिश्वत की राशि सौंपी, तभी इशारा मिलते ही आरोपी को दबोच लिया। इस कार्रवाई से अब टोंक जिले की पुलिस में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें : युवकों से ताबड़तोड़ मारपीट! उदयपुर में CCTV फुटेज ने होश उड़ाए
कार्रवाई में मदद और मोबाइल लौटने की एवज में मांगी रिश्वत
इस कार्रवाई को लेकर एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने प्रेस नोट जारी कर बताया। इस मामले में एक परिवादी ने शिकायत की। इसमें बताया कि दत्तवास पुलिस थाने में 50/26 में एक मामला दर्ज है। इस मामले को लेकर घूसखोर एएसआई ने परिवादी को मदद करने और पुलिस की ओर से जब्त किए गए मोबाइल को लौटाने की एवज में रिश्वत मांगी। इसको लेकर 25000 में सौदा तय हुआ। बाद में परिवादी ने एसीबी चौकी जयपुर नगर तृतीय में परिवाद प्रस्तुत किया। जिसकी जांच में सामने आया कि एएसआई के रिश्वत मांगने का मामला सही है। मामले को लेकर अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और आईजी एस परिमला के सुपरविजन में एएसआई से पूछताछ और कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल चौक गए! घूंघट को लेकर महिला का जवाब सुनकर
सीएम ने किया हैरान! जब वीरांगना को रातों रात बड़ी सौगात दे दी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






