Rajasthan : वाह कमिश्नर साहब! खुद ही गंदे पानी की नाली की हाथों से कर डाली सफाई, वीडियो को देखकर हो जाओगे हैरान

Rajasthan : वाह कमिश्नर साहब! खुद ही गंदे पानी की नाली की हाथों से कर डाली सफाई, वीडियो को देखकर हो जाओगे हैरान
Spread the love

भरतपुर : राजस्थान में तेज बारिश के चलते आवासीय क्षेत्रों में गंदे पानी की नाली भर रहा है। इस बीच भरतपुर में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया। इसमें भरतपुर शहर के एक जगह की नाली का पानी अवरुद्ध हो गया। इसे देखकर वहां से गुजर रहे नगर निगम आयुक्त श्रवण बिश्नोई अपने हाथों से ही नाली की सफाई करने लगे। उन्होंने नाली में मौजूद अवरोध को हटाकर खुलासा किया। इसके बाद वहां रुका हुआ पानी निकलने लगा। कमिश्नर के अनूठे अंदाज का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही लोग इस वीडियो को देखकर नगर निगम कमिश्नर की जमकर तारीफे से कर रहे हैं।

नाली को अवरुद्ध देखा तो कमिश्नर ने खुद हाथों से की सफाई

भरतपुर शहर में इन दिनों तेज बारिश के चलते जगह-जगह पानी का भराव हो गया है। इस बीच नगर निगम कमिश्नर श्रवण बिश्नोई स्थितियों का जायजा लेने के लिए निकले, तभी हीरा दास चौराहे और कुम्हेर गेट के बीच एक नाली में पानी अवरुद्ध दिखा। जिसके कारण वहां पानी जमा था। इस बीच कमिश्नर ने किसी कर्मचारी को बुलाने के बजाय खुद ही अपने हाथों से नाली को साफ करने लगे। उन्होंने हाथों से ही 10 मिनट में नाली की सफाई करते हुए उसकी गंदगी को हटा दिया।

सोशल मीडिया पर कमिश्नर की हो रही है तारीफ

नगर निगम कमिश्नर श्रवण बिश्नोई ने बिना किसी कर्मचारी को बुलाकर नाली को साफ किया, उनका यह अंदाज अब लोगों को खूब पसंद आया। गाड़ी से उतरकर जब कमिश्नर नाली की सफाई करने लगे, तो वहां से गुजर रहे लोगों ने उनका यह वीडियो बना लिया। इसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। इधर, सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स कमिश्नर की जमकर तारीफ से कर रहे हैं। यूजर्स कह रहे हैं कि ‘खास सभी अधिकारी इसी तरह के होते, जो अपने काम को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ निभाते।

For More Updates: TwitterFacebook

सांवलिया सेठ जी के भंडार मेें फिर अकूत खजाना, नोट गिनते थक गए लोग

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author