CI तेरी कब्र खुदेगी! पूर्व मंत्री ने शहर कोतवाल को धमकी, वीडियो वायरल

CI तेरी कब्र खुदेगी! पूर्व मंत्री ने शहर कोतवाल को धमकी, वीडियो वायरल
Spread the love

झुंझुनू/जयपुर : दबंग नेता और राजस्थान में गहलोत सरकार के दौरान मंत्री रह चुके राजेंद्र सिंह गुढ़ा एक बार फिर विवादों में हैं। इसको लेकर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां झुंझुनू में गुढ़़ा और शहर कोतवाल के बीच तनातनी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें गुढ़ा सीआई पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। गुढ़ा ने यहां तक कह दिया ‘CI तेरी कब्र खुदेगी’। इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक बहस हुई। इसको लेकर शहर कोतवाल श्रवण कुमार नील ने सीना ठोकर मुकाबला किया। गुढ़ा ने शहर कोतवाल से कहा कि पुलिस भेदभाव कर रही हैं। वह उनकी वर्दी तक उतरवा देंगे। इस वीडियो की सियासत में काफी चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें : टोंक में एसीबी का धमाका! जयपुर एसीबी ने दत्तवास में घूसखोर एएसआई पकड़ा

‘CI तेरी कब्र खुदेगी’, गुढ़ा ने शहर कोतवाल को कहा

हैरान कर देने वाला यह मामला झुंझुनू शहर का है, जहां हांडीशाह दरगाह के समीप एक विवादित दीवार गिराने को लेकर पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और शहर कोतवाल श्रवण कुमार नील आपस में आमने-सामने हो गए। दरअसल, हांडीशाह दरगाह के समीप पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की सूचना पर राजेंद्र गुढ़ा मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर विरोध किया। उनकी शहर कोतवाल श्रवण कुमार नील से तीखी बहस हो गई। गुढ़ा ने उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाएं। यहां तक कह दिया कि ‘CI तेरी कब्र खुदेगी’। इस पर काफी देर गहमागहमी हो गई। सीआई श्रवण कुमार ने कहा कि वह आज भी किराए के मकान में रहते हैं, उनके लिए कोई भ्रष्टाचार की बात नहीं कर सकता है। इस दौरान सीआई ने यहां तक कह दिया कि आपने तो मुझे ऑफर दिया था, जिसको मैंने ठुकरा दिया। इस बीच गुढ़ा ने चेतावनी दी कि पुलिस भेदभाव कर रही हैं। इसको लेकर वह उनकी वर्दी तक को उतरवा देंगे।

यह भी पढ़ें : सीएम ने किया हैरान! जब वीरांगना को रातों रात बड़ी सौगात दे दी

मेरे लिए कोई चाय की भी कह, दे तो नौकरी छोड दूंगा

इस दौरान यह बहस इतनी तेज बढ़ गई कि शहर कोतवाल श्रवण कुमार ने गुढ़ा को यहां तक कह दिया कि आपके लिए कोई कह सकता है कि आपने कब्जा कर लिया, लेकिन मेरे लिए कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लग सकता। कोई अगर चाय के लिए भी कह दे, तो मैं नौकरी छोड़ दूंगा। मैं आज भी किराए के मकान में रहता हूं। यह बात मैं छाती ठोक कर कह रहा हूं। इस पर गुढ़ा बोले आपकी कहने से क्या होता है? दुनिया कह रही है। इस दौरान मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा थी। वहीं डीएसपी भी मौजूद रहकर मामले को शांत करने का प्रयास कर थे।

यह भी पढ़ें : युवकों से ताबड़तोड़ मारपीट! उदयपुर में CCTV फुटेज ने होश उड़ाए

विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं राजेंद्र गुढ़ा

बता दें कि पूर्व मंत्री और दबंग नेता राजेंद्र गुढ़ा सियासत में विवादित बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। इससे पहले उन्होंने गहलोत सरकार में अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया था। इसके चलते उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया। उन्होंने तब कथित लाल डायरी का जमकर मुद्दा उठाया, जो अभी तक सियासत में रहस्य बना हुआ है। यही नहीं उन्होंने एक सभा में प्रशासनिक अधिकारियों पर विवादित बयान दिया। जिसमें कहा कि जो लोग कॉकरोच से डरते हैं। वह ही थानेदार और एसडीएम बनते हैं।

यह भी पढ़ें : मंत्री किरोड़ीलाल का धमाका! एसबीआई बैंक मैनेजर की जमकर क्लास लगाई

सीएम भजनलाल चौक गए! घूंघट को लेकर महिला का जवाब सुनकर

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!