पुष्कर मेले में देसी V/S विदेशी कबड्डी! एक-दूसरे को उठाकर पटका, फटी शर्ट, जानिए कौन जीता मैच?

पुष्कर मेले में देसी V/S विदेशी कबड्डी! एक-दूसरे को उठाकर पटका, फटी शर्ट, जानिए कौन जीता मैच?
Spread the love
Published: Thu, 19 Nov 2026 01:11 PM IST  |  Last Updated: Thu, 19 Nov 2026 01:12 PM IST

अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान का विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेला अब परवान चढ़ता जा रहा है। इस दौरान पुष्कर मेले के तीसरे दिन गुरूवार को कबड्डी के खेल लोगों का काफी रोमांच कर दिया। इसका कारण कबड्डी का यह मैच विदेशी और देसी खिलाड़ियों के बीच में हुआ। इस मैच को देखकर हर किस का जबरदस्त मनोरंजन हुआ। कबड्डी के इस खेल में विदेशी और विदेशी खिलाड़ियों के बीच जमकर आजमाइश हुई। इस दौरान विदेशी खिलाड़ियों ने देसी खिलाड़ियों को कबड्डी में उठाकर पटक दिया। वहीं देसी खिलाड़ी पीछे नहीं रहें। इस खेल में कई खिलाड़ियों की शर्ट फट गई।

यह भी पढ़ें : सड़क पर फूल बेचने वाली महिला के साथ खिंचवाई फोटो, अशोक गहलोत का सादगी भरा अंदाज, देखें Video

कबड्डी के मैच को देखकर दर्शकों का बढ़ा रोमांच

3 दिन पहले शुरू हुए विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले में लगातार दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पुष्कर मेले में लगातार दर्शकों की भीड़ बढ़ती जा रही है। पशु मेले के साथ-साथ पुष्कर का मेला खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए भी काफी चर्चित रहता है। इस बीच खेल के तीसरे दिन गुरुवार को देसी विदेशी खिलाड़ियों के बीच रोमांचक कबड्डी का मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में देसी और विदेशी खिलाड़ियों के बीच जमकर जोर आजमाइश हुई। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने खिलाड़ियों का जमकर उत्साह बढ़ाया। इस मैच में विदेशी खिलाड़ियों ने देसी खिलाड़ियों को उठाकर पटक दिया। मैच में कबड्डी के दांवपेच को देखकर हर कोई हैरान था। इस जोर आजमाइश से कई खिलाड़ियों की टी शर्ट फट गई।

यह भी पढ़ें : टोंक में चाकूबाजी से तनाव! लोगों ने हाइवे पर जाम लगाकर किया हंगामा, घायल युवक जयपुर रैफर

दांवपेच समझने में विदेशी खिलाड़ियों को हुई परेशानी

देसी और विदेशी खिलाड़ियों के बीच हुए इस मुकाबले में शुरुआत में देसी खिलाड़ी भारी पड़ने लगे। कबड्डी के दांवपेच को समझने में विदेशी खिलाड़ियों को कुछ समय लगा, लेकिन खेल का आधा समय बीत जाने के बाद यह मैच और रोमांचक हो गया। इस मैच को देखने के लिए देसी और विदेशी पर्यटकों की काफी भीड़ जुट गई। इस रोमांचक मुकाबले में आखिर देसी टीम ने विदेशी पर्यटकों की टीम को 33-21 के स्कोर से हराकर जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें : खेत में सूखे चारे के बीच नरेश मीणा की तलाश! पुलिस का VIDEO आया, आखिर कहां हैं भगत सिंह सेना प्रमुख?

आज का यह रहेगा कार्यक्रम

पुष्कर मेला के कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को घोड़े की शानदार करतब और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके अलावा रस्सा कस्सी वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, पशुधन प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। शाम को वॉइस आफ पुष्कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद सूरज बैंड और प्रसिद्ध कबीर कैफे की लाइव प्रस्तुति भी होगी।

✍️ मनीष बागड़ी 

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और 'द पॉलिटिकल टाइम्स' के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live