Nag Panchami : नाग पंचमी पर लोगों ने की नागों की पूजा, वहीं नाग देवता ने महिला को ही बना लिया शिकार, जानिए मामला
रवि सैनी
टोंक : देश और प्रदेश में श्रावण महिने में नाग पंचमी के मौके पर लोगों ने नाग देवता की पूजा अर्चना की। इस बीच टोंक जिले में हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई। इस दौरान नाग पंचमी के मौके पर एक काले सर्प ने अधेड़ महिला को अपने दंश का शिकार बना दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इधर, नाग पंचमी के दिन महिला को सर्प के काटने की घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह घटना जिले के उनियारा उपखंड से सामने आई हैै

नाग पंचमी पर नाग देवता ने महिला को काटा
एक और नाग पंचमी के मौके पर श्रावण महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग नाग देवता की पूजा करते हैं। इस बीच उनियारा में यह हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां सुभानपुर गांव की 53 वर्षीय महिला भद्रा देवी पत्नी रामनिवास कुमावत खेत में कृषि कार्य के लिए गई हुई थी। इस बीच अचानक उसे किसी काले सर्प ने काट लिया। इसके बाद परिजन महिला को टोंक सहादत अस्पताल लाएं, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






