Jhalawar Accident : झालावाड़ दर्दनाक हादसे पर अब सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में उठाई बड़ी मांग, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, जानिए हादसे को लेकर लेटेस्ट अपडेट

Jhalawar Accident : झालावाड़ दर्दनाक हादसे पर अब सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में उठाई बड़ी मांग, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, जानिए हादसे को लेकर लेटेस्ट अपडेट
Spread the love

जयपुर : राजस्थान के झालावाड़ में हुए स्कूल की छत गिरने के दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोंर दिया। इधर, इस हादसे की गूंज प्रदेश से लेकर संसद तक सुनाई दी। हादसे के बाद विपक्षी दल बीजेपी सरकार को जमकर घेर रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने तीखा हमला करते हुए कहा कि यह केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि सरकार की आपराधिक लापरवाही से इन बच्चों की हत्या हुई है। इधर, नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी संसद में इस घटना पर रोष जताया हैं। साथ ही नेताओं और नौकरशाओं के बच्चों को भी सरकारी स्कूलों में पढ़ाने की मांग कर डाली हैं। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी स्कूलों का स्तर सुधरेगा। उधर, शिक्षा विभाग ने हादसे वाली स्कूल की प्रिंसीपल समेत पांच टीचर्स को ससपेेंड कर दिया है।

नौकरशाहों व नेताओं के बच्चें भी पढ़े सरकारी स्कूलों में : बेनीवाल

इधर, झालावाड़ में हुए दर्दनाक हादसे की गूंज लोकसभा में भी शुक्रवार को सुनाई दी। इस बीच नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी इस दर्दनाक हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया। साथ ही बीजेपी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने लोकसभा में बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह नियम लाया जाना चाहिए कि नेताओं और नौकरशाहों के बच्चे भी सरकारी स्कूलों में पढ़े, ताकि नेता और अधिकारी सरकारी स्कूलों पर ध्यान देंगे। इससे वहां की गुणवत्ता में सुधार हो सके। इधर, बेनीवाल की इस मांग के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू हो गई हैं।

यह दुर्घटना नहीं बल्कि आपराधिक लापरवाही से हत्या है: डोटासरा

बता दें कि झालावाड़ जिले में शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की दर्दनाक मौत हुई। इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि हादसेे को केवल दुर्घटना कहना ठीक नहीं है, यह सरकार की आपराधिक लापरवाही से हत्या है। सरकार को कई बार ऐसी स्कूलों के बारे में अवगत करवाया गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार शिक्षा के बजट को बोझ समझता है। मंत्रियों के बंगलों की मरम्मत के लिए सरकार के पास पैसा है, लेकिन स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए क्यों सरकार के पास पैसा नहीं है?

हादसे को लेकर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

इधर, झालावाड़ में हुए दर्दनाक हादसे के बाद मानवाधिकार आयोग ने घटना पर संज्ञान ले लिया है। इसको लेकर आयोग अध्यक्ष जस्टिस जीआर मूलचंदानी ने जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी किया है। साथ उनसे हादसे को लेकर रिपोर्ट मांगी हैं। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूल की हेड मास्टर मीना गर्ग समेत पांच शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया हैं। इनमें जावेद अहमद, रामविलास लववंशी, कन्हैयालाल सुमन, बद्रीलाल लोढ़ा शामिल है। इधर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। हादसे को लेकर संयुक्त अभिभावक संघ ने स्कूल हादसे को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से अपने पद का तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है।

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author