सांसद हनुमान बेनीवाल पर मामला दर्ज! क्या प्रदेश में बवाल होगा?

सांसद हनुमान बेनीवाल पर मामला दर्ज! क्या प्रदेश में बवाल होगा?
Spread the love

नागौर/जयपुर : राजस्थान में भजनलाल सरकार और नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल के बीच सियासी तकरार उफान पर है।बीते दिनों सीएम और मंत्रिमंडल पर विवादित टिप्पणी के बाद सांसद हनुमान बेनीवाल पर सरकार शिकंजा कसती जा रही है। इसको लेकर सांसद समेत 14 लोगों के खिलाफ उनके ही गृह जिले नागौर में मामला दर्ज किया गया है। सांसद के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद सियासत में टेंपरेचर चढ़ गया है। ऐसे में संभावना है कि अब प्रदेश में आरएलपी कार्यकर्ताओं का बवाल बढ़ सकता है। इससे पहले हनुमान बेनीवाल के खिलाफ एक्शन लेते हुए सरकार ने उनके तीन पीएसओ हटाए थे।

यह भी पढ़ें : सीएम ने मोदी को सौंप दी मंत्रियों की रिपोर्ट! जानिए कब फेरबदल होगा

सरकार कस रही है हनुमान बेनीवाल पर शिकंजा

प्रदेश में बीते दिनों से सांसद हनुमान बेनीवाल और भजनलाल सरकार के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी सियासी जंग में हमले करने से नहीं चुके। इस बीच अब सरकार सांसद बेनीवाल पर अपना तीखा रवैया करती हुई नजर आ रही है। अपने ही गृह जिले में आरएलपी संयोजक और सांसद हनुमान बेनीवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला गत 13 जनवरी को नेशनल हाईवे पर बजरी खनन के प्रदर्शन से जुड़ा हुआ है, जहां चार घंटे तक यातायात जाम रहा। हालांकि इस मामले को 5 महीने बीत गए हैं। इतने समय के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज होना। इस बात की ओर संकेत दे रहा है कि सरकार अब सांसद बेनीवाल पर शिकंजा करने के मूड में है।

यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश से आ गया चीता! कैसे पहुंचा राजस्थान, चकित करेगी खबर

सांसद समेत 14 जनों के खिलाफ मामला

बता दें कि अवैध बजरी खनन के मामले को लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल शुरू से विरोध करते रहे। इसको लेकर उनके कई आंदोलन सामने आए। 13 जनवरी को रींगस क्षेत्र में हाईवे पर उन्होंने बजरी खनन के विरोध में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में करीब 4 घंटे तक हाईवे जाम रहा। 13 जनवरी की घटना होने के बाद भी अब जाकर इसका मामला दर्ज हुआ है। इसमें सांसद समेत 14 लोगों के खिलाफ नागौर जिले के पादू कलां पुलिस थाने में यह मामला दर्ज किया गया है। इस घटना से अब सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें : विदेश मंत्री के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटी दामाद राजस्थान! क्या खास वजह

पिछले दिनों तीन पीएसओ को हटाया गया था

सांसद हनुमान बेनीवाल और भजनलाल सरकार के बीच की तल्खी लगातार बढ़ती जा रही है। भैराणा धाम के आंदोलन को लेकर बेनीवाल ने सीएम और मंत्रिमंडल को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। यह टिप्पणी अब सियासी बवाल का रूप ले चुकी है। बीते दिनों सरकार ने एक्शन दिखाते हुए सांसद बेनीवाल की सुरक्षा में बड़ी कटौती की। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के तैनात तीन पीएसओ को बेनीवाल की सुरक्षा से हटा दिया गया। अब बेनीवाल के पास नागौर जिले के पुलिसकर्मी ही तैनात रहेंगे।

यह भी पढ़ें : बीजेपी विधायक के साथ धक्का मुक्की! पुलिस के छूटे पसीने

सीएम ने मोदी को सौंप दी मंत्रियों की रिपोर्ट! जानिए कब फेरबदल होगा

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author