विदेश मंत्री के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटी दामाद राजस्थान! क्या खास वजह

जैसलमेर/जयपुर : अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियों बीते दिनों राजधानी जयपुर के दौरे के तहत आए। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी दामाद भी स्वर्ण नगरी के नाम से मशहूर जैसलमेर में रविवार सुबह पहुंचे। इस दौरान जैसलमेर पहुंचने पर कलेक्टर और एसपी ने उनकी अगवानी की और राजस्थानी परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और दामाद का यह दौरा निजी बताया जा रहा है। इस दौरान दोनों दिल्ली से विशेष विमान के जरिए जैसलमेर के सिविल एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्हें कड़ी सुरक्षा में होटल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें : बीजेपी विधायक के साथ धक्का मुक्की! पुलिस के छूटे पसीने
स्वर्ण नगरी की खूबसूरती को निहारेंगे बेटी और दामाद
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप और उनके पति माइकल बोनस विशेष विमान के जरिए रविवार सुबह दिल्ली से जैसलमेर की सिविल एयरपोर्ट पहुंचे, जहां जैसलमेर के कलेक्टर एसपी ने उनकी अगवानी की। सुरक्षा की दृष्टि से वहां कड़े इंतजाम किए गए, उन्हें विशेष सुरक्षा के साथ होटल सूर्यगढ़ में ले जाया गया। जहां विशेष प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी और दामाद स्वर्ण नगरी की खूबसूरती का आनंद लेंगे। शाही मेहमान के तौर पर उन्हें सोनार दुर्ग समेत समेत पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा।
यह भी पढ़ें : सीएम के बाद मदन दिलावर क्यो चर्चा में! नौतपा में कर रहे हैं पदयात्रा
सोमवार को जैसलमेर से होंगे रवाना
बताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी और दामाद रविवार को जैसलमेर में विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। इसको लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। उनके साथ यूएस की सीक्रेट सर्विस और भारत की कई सुरक्षा एजेंसियां लगी हुई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्हें सोनार किला, पटवा की हवेली और गडीसर सरोवर सहित पर्यटन स्थलों का अवलोकन कराया जाएगा। इसके बाद सोमवार को टिफनी ट्रंप और उनके पति जैसलमेर से रवाना हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें : हनुमान बेनीवाल को सबक सिखाना…, मदन राठौड़ के मन में गुस्सा हैं
गत दिनों अमेरिकी विदेश मंत्री भी राजस्थान आए थे
बता दें कि हाल ही में अमेरिका विदेश मंत्री मार्को रुबिया भी अपनी पत्नी के साथ भारत दौरे पर आए थे, जहां उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद जयपुर में आमेर किला देखा। जयपुर मेें उनका स्वागत शाही अंदाज से किया। गया। इधर, फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और दामाद के इस दौरे को लेकर सियासत में हलचल मच गई है। सियासी गलियारों मे इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा यह है कि भारत और अमेरिका के बीच संबंधों में दूरियों के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री और राष्ट्रपति की बेटी दामाद का दौरा इन संबंधों को सुधारने से जोड़कर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : नाबालिग बच्चे से लगातार कुकर्म! टोंक में यौन शोषण का गम्भीर मामला

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,









