बीजेपी विधायक के साथ धक्का मुक्की! पुलिस के छूटे पसीने

सवाई माधोपुर/जयपुर : राजस्थान के सवाई माधोपुर में बीजेपी विधायक जितेंद्र गोठवाल का भारी विरोध हुआ। इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल के विरोध को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस के हाथ पैर फूल गए। इस दौरान लोगों उनके साथ धक्का मुक्की भी की। पुलिस ने उन्हें बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। बीजेपी विधायक के इस विरोध के वीडियो को लेकर अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : सीएम के बाद मदन दिलावर क्यो चर्चा में! नौतपा में कर रहे हैं पदयात्रा
बीजेपी विधायक के साथ लोगों ने की धक्का मुक्की
दरअसल, यह विवाद गुर्जर आरक्षण के दौरान शहीद हुए लोगों की मूर्तियां सवाई माधोपुर के कुशालीदर्रा में लगाने के आयोजन को लेकर था। इस बीच यह वीडियो शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है, जहां इस समारोह में खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल और बीजेपी जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर इस कार्यक्रम में पहुंचे। गुर्जर समाज के लोगों ने विधायक जितेंद्र गोठवाल का जमकर विरोध किया। उनके साथ धक्का मुक्की भी की। वही एक युवक ने तो उन्हें धक्का भी दे दिया। इस पर वह मौजूद पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और गाड़ी में बैठाकर रवाना किया। अब सोशल मीडिया पर विधायक के साथ धक्का मुक्की करने का यह वीडियो काफी चर्चा में है।
यह भी पढ़ें : विदेश मंत्री के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी दामाद राजस्थान! क्या खास वजह
आखिर विधायक के साथ क्यों हुआ ऐसा?
दरअसल, इस विवाद की वजह गुर्जर समाज के दिवंगत नेता किरोड़ी कर्नल बैसला और दो अन्य शहीद राधेश्याम और कन्हैया लाल की मूर्ति लगाने को लेकर हैं। इनकी मूर्तियों को लेकर गुर्जर समाज की ओर से काफी समय से मांग की जा रही थी। इस मांग को लेकर 2023 के विधानसभा चुनाव में विधायक जितेंद्र गोठवाल ने गुर्जर समाज से वादा किया। चुनाव जीतने के बाद वह अपना यह वादा नहीं निभा पाए। मूर्ति लगाने का काम अटका रहा इसके कारण समाज उनसे नाराज चल रहा था। इधर, शनिवार को गुर्जर नेता विजय बैंसला की मौजूदगी में समाज ने मूर्तियां स्थापित कर दी। बता दें कि गुर्जर समाज ने गोठवाल समारोह में नहीं आने की हिदायत दी थी, फिर भी गोठवाल कार्यक्र्रम में गए थे।
यह भी पढ़ें : नाबालिग बच्चे से लगातार कुकर्म! टोंक में यौन शोषण का गम्भीर मामला
सीएम के बाद मदन दिलावर क्यो चर्चा में! नौतपा में कर रहे हैं पदयात्रा

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,









