नाबालिग बच्चे से लगातार कुकर्म! टोंक में यौन शोषण का गम्भीर मामला

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में एक हैरान कर देने वाली वारदात आई है। इसमें एक नाबालिग बच्चे के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएगें। इस मामले में एक समाज विशेष के व्यक्ति पर यह शर्मनाक कुकृत्य करने का आरोप लगा है। घटना की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित परिवार ने इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोपी नाबालिग बच्चे को लगातार डरा धमका कर उसका शोषण करता रहा है। इधर, पुलिस मामले की जांच मेें जुट गई है।
यह भी पढ़ें : तुझे मारने की सुपारी मिली! सर्राफा व्यापारी को धमकी से सनसनी
नाबालिक बच्चे से लगातार कुकर्म!
हैरान कर देने वाली यह घटना टोंक के कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आई है, जिसमें आरोपी मुन्ना निवासी कारी साहब के कुए के पास पर आरोप लगा है। पीड़ित के बहिन के अनुसार गत 29 मई की शाम को आरोपी ने पीड़ित नाबालिग भाई के साथ एक प्लांट में ले जाकर यौन शोषण किया। इस दौरान घटना को पीड़ित के बड़े भाई ने देख लिया और उसने शौर मचाकर लोगों को इसकी सूचना दी। लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चे को आरोपी के चंुगल से बचाया। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के समय आरोपी ने बच्चे के कपड़े उतार रखे थे। साथ ही वह बच्चे का यौन शोषण कर रहा था।
यह भी पढ़ें : आईएएस सहित 103 अफसर सस्पेंड! सीएम भजनलाल का गजब एक्शन
पहले भी आरोपी ने किया बच्चे का यौन शोषण
आरोपी युवक पहले भी नाबालिग से इसी तरह कई बार कुकर्म कर चुका है। पीड़ित की बहिन ने बताया कि नाबालिग भाई के साथ कुछ दिन पहले भी आरोपी ने इसी तरह की घिनौनी वारदात की और उसे जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने नाबालिग का गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह जान से मार देगा। इससे नाबालिग बुरी सहम गया और किसी को भी घटना के बारे में नहीं बताया।
यह भी पढ़ें : राजधानी में बवाल! आरएलपी का प्रदर्शन, पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की
इस बीच पीड़ित के गुप्तांग पर सूजन और दर्द की शिकायत हुई। इस पर घरवालों ने डॉक्टर को दिखाकर इलाज करवाया, लेकिन आरोपी के डर में उसने तब भी नहीं बताया। वह तो 29 मई को जब पीड़ित के भाई ने घटना को देखा और छोटे भाई से पूछताछ की, तब घटना का पता लगा। इसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। इधर, कोतवाल भंवरलाल वैष्णव ने बताया कि रिपोर्ट के आधार आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें : ग्रामीणों ने तोड़ दिए स्मार्ट मीटर, अशोक चांदना बोले, मैं साथ हूं
तुझे मारने की सुपारी मिली! सर्राफा व्यापारी को धमकी से सनसनी

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,









