जोश जोश में की फायरिंग! पुलिस ने 3 जनों को भेजा सलाखों में
टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हडकम्प मच गया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इस मामले में तीन जनों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनसे हथियार भी बरामद किए है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक की शादी की बिंदोली में टोपीदार बंदूक से फायरिंग की जा रही थी। इधर, पुलिस की कार्रवाई से नगरफोर्ट थाना क्षेत्र में हडकम्प मच गया।
यह भी पढ़ें : विदेश मंत्री के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटी दामाद राजस्थान! क्या खास वजह
वीडियो देखने के लिए इस फेसबुक लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
https://www.facebook.com/share/r/1BVebKoA2H/
शादी समारोह में टोपीदार बंदूक से फायरिंग
हैरान कर देने वाला यह मामला टोंक जिले के उनियारा क्षेत्र का है, जहां नगरफोर्ट पुलिस थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की यह घटना सामने आई। इसको लेकर वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक युवक की शादी की बिंदोली निकाली जा रही थी। इस बीच घोड़े पर सवार दूल्हे के समीप कुछ युवकों ने टोपीदार बंदूक से हर्ष फायरिंग की। फायरिंग की यह घटना वहां किसी व्यक्ति ने वीडियो में कैद कर ली। इसके बाद में वायरल कर दिया गया। इधर, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें : बीजेपी विधायक के साथ धक्का मुक्की! पुलिस के छूटे पसीने
पुलिस ने तीन जनों को भेजा सलाखों के पीछे
टोपीदार बंदूक से फायरिंग करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसको लेकर उनियारा डीएसपी आकांक्षा चौधरी ने तत्काल नगरफोर्ट थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर पुलिस टीम ने तीन जनों को मामले में गिरफ्तार किया। इनमें सतवाडा निवासी रमेश मीणा, जो वीडियो में फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा दूनी थाना क्षेत्र के कनवाडा गांव निवासी मोहन मोग्या और मोरपाल मीणा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से पुलिस ने टोपीदार बंदूक, गन पाउडर, बारूद, छर्रे और पोटाश जब्त किया। पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें : सीएम के बाद मदन दिलावर क्यो चर्चा में! नौतपा में कर रहे हैं पदयात्रा
विदेश मंत्री के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटी दामाद राजस्थान! क्या खास वजह

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






