Jaipur News : लेबर इंस्पेक्टर के साथ साले ने खेला खौफनाक खेल, जीजा का भून दिया दिन दहाड़े गोलियों से, अधिकारी की हुई मौत, जानिए मामला

Jaipur News : लेबर इंस्पेक्टर के साथ साले ने खेला खौफनाक खेल, जीजा का भून दिया दिन दहाड़े गोलियों से, अधिकारी की हुई मौत, जानिए मामला
Spread the love

जयपुर : राजधानी जयपुर के वाटिका में मंगलवार को एक लेबर इंस्पेक्टर के साथ उसके साले ने खूनी खेल खेला। सनसनी फैला देने वाली घटना में आरोपी ने लेबर इंस्पेक्टर शंकर लाल की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर कर हत्या कर दी। इस हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी अजय कटारिया ने फुलेरा में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इधर, आरोपी अजय कटारिया आरएसी जवान बताया गया है। घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गई है।

                   आरोपी अजय कटारिया ☝️

लेबर इंस्पेक्टर जीजा के घर पहुंच कर साले ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

जानकारी के अनुसार लेबर इंस्पेक्टर शंकर लाल श्रम विभाग जयपुर में कार्यरत हैं। उनकी हत्या करने वाला आरोपी अजय जो आरएसी का जवान है। घटना के अनुसार वह मंगलवार सुबह किराए की गाड़ी लेकर अपने जीजा के घर पहुंचा, जहां उसने ताबड़तोड़ फायरिंग कर शंकरलाल को गोलियों से भून दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस के आला अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां घटनास्थल का जायजा लिया।

विवाद के चलते जीजा के शरीर में उतार दिए गए राउंड

बताया जा रहा है कि लेबर इंस्पेक्टर शंकर लाल और उनके साले अजय के बीच कोई विवाद को लेकर तनाव चल रहा था। आरोपी अजय कटारिया वर्तमान में दिल्ली के विकासपुरी में रहना बताया गया है। इसका मूल गांव जयपुर ग्रामीण के फुलेरा में है। जानकारी के अनुसार जिस समय अजय ने इस वारदात को अंजाम दिया, उससे पहले उसने तीन-चार राउंड हवा में फायरिंग की। जिससे घर में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। इसके बाद उसने अपने जीजा शंकर लाल पर कई राउंड फायर कर दिए। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

For More Updates: TwitterFacebook

टोंक स्कूल हादसा : स्कूल के 4 कमरे ध्वस्त, किले की गिर गई दीवार

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,