अशोक गहलोत ने दी बड़ी चेतावनी, अब सीएम भजनलाल को होगा नुकसान, जानिए क्या
जयपुर : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार भजनलाल सरकार को आड़े हाथ ले रहे हैं। बीते दिनों से गहलोत ने भजनलाल सरकार पर कई सियासी हमले किए। इस बीच जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा की तरफ इशारा करते हुए बड़ी चेतावनी दे डाली। साथ ही उन्हें सलाह दी की यदि उनकी बात नहीं मानेंगे, तो आने वाले समय में उन्हें बड़ा नुकसान हो सकता है। इस दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि उन्हें अपने बेटों को सत्ता से दूर रखना चाहिए। गहलोत के इस बयान के बीजेपी की सियासत में हलचल मच गई है।
यह भी पढ़ें : फायरिंग कर भून दिया सर्राफा व्यापारी को, फिर लूट लिए लाखों के गहने, जानिए घटना
बेटों को सत्ता से दूर रखो, इससे सरकार का भला होगा
दरअसल, अशोक गहलोत जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार को विभिन्न मुद्दों पर जमकर घेरा। इस दौरान उन्होंने भजनलाल सरकार के मंत्रियों, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और सीएम भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से सरकार बनी है, तब से उनके बेटों का सत्ता में हस्तक्षेप भी बढ़ता जा रहा है, जो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें सलाह देता हूं कि इन्हें अपने बेटों को सत्ता से दूर रखना चाहिए। इससे सरकार का भला होगा और उनका भी। वरना बेटा बिगड़ जाएगा। बच्चों को अच्छे संस्कार दो नहीं, तो सरकार और उनकी बदनामी होगी। इधर, अशोक गहलोत के इस सियासी हमले से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।
यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल की पीएम मोदी से मुलाकात के पीछे क्या है बड़ा संदेश? जानिए अब क्या मिल रहा है बड़ा तोहफा
राजस्थान में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चौपट : अशोक गहलोत
अशोक गहलोत ने आगे कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चौपट हो चुकी है। हाल ही में नदबई में भी एक हत्या हुई है। मेरे पास तो सूची है, आख़िर ये लोग और कितनी हत्याएँ करवाएँगे? समझ में ही नहीं आता कि सरकार आखिर समझ क्यों नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि 21 मार्च को फलौदी में तीन नकाबपोश आए, गोली चलाकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी और फरार हो गए। 14 मार्च 2026 को जयपुर में एक प्रॉपर्टी डीलर, कमली मीणा, की दिनदहाड़े कार में आए बदमाशों ने हत्या कर दी। भरतपुर में एक ज्वैलर की हत्या कर दी गई, यह मुख्यमंत्री जी का स्वयं का जिला है। चूरू में 2–3 मार्च 2026 को एक होटल के अंदर फायरिंग हुई और 35 वर्षीय होटल मालिक मणीराम मंडा की हत्या कर दी गई। 15 मार्च 2026 को सिरोही के माउंट आबू में 30 वर्षीय अजय कुमार की हत्या हो गई। बाड़मेर में एक व्यापारी की सरेआम दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
यह भी पढ़ें : फायरिंग कर भून दिया सर्राफा व्यापारी को, फिर लूट लिए लाखों के गहने, जानिए घटना
डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के सामने छात्रा ने दिखाया गुस्सा, अब छात्रा की हो रही है आलोचना, जानिए क्यों

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






