मध्यप्रदेश से आ गया चीता! कैसे पहुंचा राजस्थान, चकित करेगी खबर
बयाना/भरतपुर (अमन झालानी) : मध्यप्रदेश कूनो राष्ट्रीय उद्यान से एक चीता सैंकड़ों किमी चलकर राजस्थान आ गया है। इसके कारण भरतपुर जिले के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इधर, चीता के मूवमेंट के चलते वन विभाग भी हाई अलर्ट होकर मॉनिटरिंग करते हुए उसे ट्रैक कर रहा है। चीते के भरतपुर जिले के ग्रामीण इलाके में मूवमेंट के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जो लोगों को हैरान कर रहे हैं। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इधर, चीता की मूवमेंट के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल है।
यह भी पढ़ें : जोश जोश में की फायरिंग! पुलिस ने 3 जनों को भेजा सलाखों में
चीता सैकड़ों किलोमीटर चलकर पहुंच गया भरतपुर
मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में से निकल कर आया यह चीता भरतपुर के बंध बारैठा क्षेत्र में देखा जा रहा है। जैसे ही चीता की मूवमेंट क्षेत्र में देखने को मिली, तो ग्रामीणों में भय का माहौल हो गया। वहीं अब वन विभाग अलर्ट हो गया है। वन विभाग के रेंजर जितेंद्र कुमार चैधरी ने बताया कि सैकड़ों किलोमीटर चलकर यह चीता राजस्थान के करौली जिले से दाखिल हुआ। इसके बाद वहां के जंगलों और वन क्षेत्र से होता हुआ। अब भरतपुर क्षेत्र में आ गया है। इस चीता की पहचान गले में लगे हुए सैटेलाइट काॅलर की मदद से हुई है। जिसके कारण वन विभाग लगातार चीता को ट्रैक कर रहा है।
यह भी पढ़ें : विदेश मंत्री के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटी दामाद राजस्थान! क्या खास वजह
वापस मध्यप्रदेश जाएगा या नहीं, अभी निर्णय नहीं!
इधर, कूनो राष्ट्रीय उद्यान से आए चीता को लेकर वन विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान की विशेष टीम भी चीते पर नजर बनाए हुए हैं। रेंजर ने बताया कि चीता को वापस कूनो राष्ट्रीय उद्यान ले जाया जाएगा या नहीं? इसको लेकर अभी निर्णय नहीं हुआ है। इसका निर्णय मध्य प्रदेश वन विभाग करेगा। फिलहाल चीता की गतिविधियों और सुरक्षा को लेकर वन विभाग पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं। इधर, विभाग ने आसपास के ग्रामीण इलाकों में लोगों को सावधानी बरतने की नसीहत दी है।
यह भी पढ़ें : बीजेपी विधायक के साथ धक्का मुक्की! पुलिस के छूटे पसीने

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






