बंगाल की खाड़ी से ‘अकवान’ चक्रवात का कहर, आंध्र प्रदेश-ओडिशा में मचेगी तबाही, जानिए राजस्थान पर कितना असर

नई दिल्ली/जयपुर : देश में एक बार फिर चक्रवाती तूफान का कहर देखने को मिलेगा। हालांकि इसका ज्यादा प्रभाव बंगाल, आंध्रप्रदेश और ओडिशा में देखने का मिलेगा। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का लगातार खतरनाक रूप देखने को मिल रहा है। इधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार यह चक्रवात आज यानी बुधवार सुबह यह सिस्टम तीव्र होकर खतरनाक हो चुका है। आशंका जताई जा रही है कि 19 नवंबर की शाम तक यह ज्यादा भयावह हो जाएगा। इस रिपोर्ट में जानिए क्या इस चक्रवात से राजस्थान पर कितना प्रभाव पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : देवली में दुःखद हादसा, बनास नदी में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों में कोहराम मचा
20 नवंबर को आंध्रप्रदेश तट से टकराने की संभावना
चक्रवात ‘अकवान’ को लेकर मौसम विभाग का मानना है कि बुधवार सुबह यह तूफान मछलीपट्टनम से करीब 610 किमी दक्षिण-पूर्व और विशाखापत्तनम से 610 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में केंद्रित था। बाद में उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए संभावना है कि यह चक्रवात अकवान 20 नवंबर की दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यनम के तट पर नेल्लोर से विशाखापत्तनम के बीच समुद्री तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि उस समय हवाओं की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। जोे 145 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं।
यह भी पढ़ें : अशोक गहलोत और सोनिया गांधी वायरल तस्वीर से हड़कंप, पूर्व CM बोले Fake हैं यह, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट, वहीं समुद्र में उठेंगी विशाल लहरें
इधर, मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के 7 तटीय जिलें, इनममें काकीनाडा, कोनसीमा, पूर्वी गोदावरी, पश्चिमी गोदावरी, एलुरु, कृष्णा और बापटला तथा यनम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ यह भी अनुमान है कि 19 और 20 नवंबर को इन इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं समुद्र में 1 से 2 मीटर ऊंची लहरें उठने की भी आशंका है। इससे निचले तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इधर, प्रशासन ने मछली पकड़ने वाली नावों को सुरक्षित किनारे पर बुला लिया है। साथ ही बचाव दल को हाई अलर्ट पर रखा है।
यह भी पढ़ें : श्रीगंगानगर रेलवे पटरी ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, धमाके से पहले का वीडियो वायरल, चाय की दुकान पर दिखे दोनों आरोपी
ओडिशा में भूस्खलन का खतरा, लाखों लोगों को शिफ्ट करने की तैयारी
अकवान के चलते ओडिशा भी सरकार हाई अलर्ट पर है। आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि राज्य में बाढ़ के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का भी खतरा है। इस दौरान प्रशासन ने संवेदनशील 6 जिलों के 55 गांवों की पहचान की है और निचले व जोखिम वाले इलाकों से 2 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। मौसम विभाग की माने तो ओडिशा में 19 से 21 नवंबर के बीच भारी से भारी बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : ‘मां पापा की गोद में बैठती थी…’ राहुल गांधी के इस खुलासे पर शरमा गईं सोनिया गांधी, मंच पर छूट पड़ी हंसी
जानिए इस तूफान का राजस्थान पर कितना पड़ेगा असर?
अकवान चक्रवाता का हालांकि राजस्थान में कोई असर नहीं देखने को मिलेगा। राजस्थान में बारिश या आंधी की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क और आसमान साफ रहेगा। राजस्थान के मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के किसी भी जिले में इस चक्रवात के कारण बारिश या तूफानी हवाओं का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि, उत्तरी भारत के पहाड़ी राज्यों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण सुबह और रात के समय हल्की से मध्यम ठंड का असर बना रहेगा। कुल मिलाकर इस तूफान का राजस्थान में कोई असर देखने को नहीं मिलेगा।
✍️ मनीष बागड़ी
यह भी पढ़ें : खेत में सूखे चारे के बीच नरेश मीणा की तलाश! पुलिस का VIDEO आया, आखिर कहां हैं भगत सिंह सेना प्रमुख?

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live



