खेत में सूखे चारे के बीच नरेश मीणा की तलाश! पुलिस का VIDEO आया, आखिर कहां हैं भगत सिंह सेना प्रमुख?

बारां : राजस्थान में पंचायत राज चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब मतगणना का दौर बाकी है। इस बीच भगत सिंह सेना के प्रमुख नरेश मीणा पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं। गत 1 नवंबर से फरार चल रहे नरेश मीणा को पुलिस तलाश करने के लिए जमीन आसमान एक कर रही है, लेकिन नरेश मीणा पुलिस के हाथ नहीं लग रहे हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस एक खेत में सूखे चारें के बीच नरेश मीणा को तलाशती हुई नजर आ रही है, जो काफी हैरानी भरा नजारा है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर न केवल तेजी से शेयर हो रहा है, बल्कि इसको लेकर काफी चर्चा भी शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें : बंगाल की खाड़ी से ‘अकवान’ चक्रवात का कहर, आंध्र प्रदेश-ओडिशा में मचेगी तबाही, जानिए राजस्थान पर कितना असर
आखिर कहां गए नरेश मीणा?
नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के वन विभाग में कथित मारपीट और धमकी देने के मामले में नरेश मीणा को पुलिस सर गर्मियों से तलाश रही है, लेकिन नरेश आज तक पुलिस के हाथ नहीं लगे। इस बीच सोशल मीडिया पर सामने आया एक वीडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में बड़ी संख्या मेें पुलिसकर्मी एक खेत में सूखे चारों के बीच नरेश मीणा को तलाशते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पुलिस सूखे चारे की पूलियो को हटा हटाकर देख रही हैं। इसको लेकर अब सोशल मीडिया पर पुलिस को निशाना बनाते हुए उनके समर्थक तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : देवली में दुःखद हादसा, बनास नदी में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों में कोहराम मचा
नरेश ने जंगल से दिया था इंटरव्यू
इधर, पुलिस नरेश मीणा को तलाशने लिए काफी मात्रा में अलग-अलग टीमों के रूप में काम कर रही है। बीते दिनों नरेश का एक इंटरव्यू काफी चर्चा में आया। जब उन्होंने जंगल में रात के अंधेरे के बीच एक न्यूज़ चैनल को इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने दावा किया था कि बारां पुलिस के 90 प्रतिशत जवान उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस में भी किसान के बेटे हैं और हर किसान का बेटा उनके पक्ष में है।
यह भी पढ़ें : अशोक गहलोत और सोनिया गांधी वायरल तस्वीर से हड़कंप, पूर्व CM बोले Fake हैं यह, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
आखिर कब तक पुलिस के साथ चलेगी आंख मिचौली
1 नवंबर से पुलिस नरेश मीणा को तलाश कर रही है। बीते दिनों पुलिस ने उन पर चवन्नी का इनाम घोषित किया। इससे नाराज होकर नरेश मीणा ने इंटरव्यू में कहा कि पहले उनका सरेंडर करने का विचार था, लेकिन अब वह सरेंडर नहीं करेंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर नरेश मीणा और पुलिस के बीच की यह आंख मिचौली कब तक चलती रहेगी? वहीं बीते दिनों हाई कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी थी। जिसमें उन्होंने हर महीने नगर फोर्ट पुलिस थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज करने को कहा था। इस बात को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है कि क्या नरेश नगरफोर्ट पुलिस थाने में दी जाने वाली अपनी हाजिरी देंगे या नहीं?
✍️ मनीष बागड़ी
यह भी पढ़ें : टोंक में चाकूबाजी से तनाव! लोगों ने हाइवे पर जाम लगाकर किया हंगामा, घायल युवक जयपुर रैफर

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live



