देवली में दुःखद हादसा, बनास नदी में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों में कोहराम मचा

टोंक : राजस्थान के टोंक में बुधवार सुबह सुबह ही दुःखद खबर सामने आई, जहां देवली के समीप बोरड़ा गणेश जी मंदिर स्थित बनास नदी में एक डूबने से एक किशोर की मौत हो गई किशोर। किशोर का शव बुधवार सुबह नदी में तलाशी के दौरान निकला। किशोर अपने घर से स्कूटी लेकर मंगलवार शाम से लापता था। परिजनों ने उसकी खोज भी की, लेकिन पता नहीं चला। इधर, हादसे के परिजनों में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें : अशोक गहलोत और सोनिया गांधी वायरल तस्वीर से हड़कंप, पूर्व CM बोले Fake हैं यह, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
स्कूटी लेकर लापता हुआ, बनास नदी में मिला शव
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पीयूष पुत्र चरण सिंह मीणा निवासी सावंतगढ़ के रूप में की गई है। वह वर्तमान में कुचलवाड़ा रोड पर रह रहा था। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम से किशोर पीयूष स्कूटी लेकर लापता हो गया। इस दौरान परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। इस बीच देर शाम बोरड़ा गणेश जी परिसर में उसकी स्कूटी और चप्पलें मिली। इस सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी डूबने की आशंका को लेकर मंगलवार रात को नदी में खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला।
यह भी पढ़ें : श्रीगंगानगर रेलवे पटरी ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, धमाके से पहले का वीडियो वायरल, चाय की दुकान पर दिखे दोनों आरोपी
परिजनों को रोता हुआ छोड़ चला गया
मृतक पीयूष के पिता श्रीनगर में CRPF में तैनात है, जो मूल रूप से सांवतगढ़ गांव के रहने वाले हैं, लेकिन वर्तमान में कुचलवाड़ा रोड देवली रह रहे हैं। इस दौरान बुधवार सुबह फिर से पीयूष की खोजबीन की, तब उसका नदी में तैरता हुआ शव मिला। मृतक 3 में इकलौता था। वह कक्षा ग्यारहवीं में कृषि संकाय में अध्यनरत था। पीयूष जब स्कूटी लेकर जा रहा था तो उसकी एक बहन उसके पीछे भी आई, लेकिन वह उसे पकड़ नहीं पाई। इधर, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि क्या पीयूष घर से झगड़ा कर निकला या नहीं है? बोरड़ा जाने के पीछे क्या कारण रहे? इसको लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है। इधर, मृतक के पिता फ्लाइट से जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
✍️ मनीष बागड़ी
यह भी पढ़ें : बंगाल की खाड़ी से ‘अकवान’ चक्रवात का कहर, आंध्र प्रदेश-ओडिशा में मचेगी तबाही, जानिए राजस्थान पर कितना असर

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live



