टोंक में चाकूबाजी से तनाव! लोगों ने हाइवे पर जाम लगाकर किया हंगामा, घायल युवक जयपुर रैफर

टोंक : राजस्थान के टोंक में बुधवार शाम चाकू बाजी की घटना से हड़कंप मच गया। इस दौरान पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में एक युवक को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुरानी थाना टोंक पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को डाइवर्ट कराया। इधर, बताया जा रहा है कि घायल युवक की हालत नाजुक होने के कारण उसे जयपुर रैफर कर दिया है। टोंक में चाकू बाजी की इस घटना से माहौल तनाव पूर्ण हो गया है।
यह भी पढ़ें : खेत में सूखे चारे के बीच नरेश मीणा की तलाश! पुलिस का VIDEO आया, आखिर कहां हैं भगत सिंह सेना प्रमुख?
युवक को चाकू मार कर किया घायल
पुलिस ने बताया कि पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में कैप्टन कॉलोनी यह हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां बुधवार शाम एक शैतान नाम के युवक को राजवीर गुर्जर समेत लोगों ने चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में पीड़ित युवक का काफी मात्रा में खून निकल गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इधर, सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भर्ती कराया। इधर, मौके पर तनाव के हालात पैदा हो गए। लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। परिजन आरोपी युवक की तत्काल गिरफ्तार की मांग करने लगे। इधर, घर की महिलाओं में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें : देवली में दुःखद हादसा, बनास नदी में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों में कोहराम मचा
पुलिस ने परिजनों को समझने का प्रयास किया
इधर, घायल को टोंक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां काफी मात्रा में खून निकलने के कारण उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जयपुर के लिए रेफर कर दिया। इधर, परिजन अपनी मांग को लेकर कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। मौके पर बड़ी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। हाईवे पर जाम लगाने के बाद पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट किया। इधर, परिजनों को समझाइश का प्रयास किया जा रहा है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है।
✍️ मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live



