सीएम और डिप्टी सीएम में मजाकिया बहस! फिर सीएम बोले, ऐसे नहीं चलेगा…
जयपुर : राजधानी जयपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सरकार की तरफ से यूनिफॉर्म के लिए राशि डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की गई। इस दौरान मंच पर सीएम भजनलाल और डिप्टी सीएम दिया कुमारी के बीच मजाकिया अंदाज में बहस देखने को मिली। बहस का कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की यूनिफार्म के कलर को लेकर हुई। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दिया कुमारी कलर को लेकर मंच पर ही सवाल-जवाब करने लगे। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर यूजर्स की तरह-तरह प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें : अशोक गहलोत आए बैकफुट पर! राजनीति में परिजनों को लाना चाहिए
सीएम भजनलाल बोले, यह दुकान का शोरूम नहीं है
राजधानी जयपुर में सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सरकार की ओर से यूनिफॉर्म के लिए एक-एक हजार की राशि डीबीटी के जरिए उनके खाते में ट्रांसफर की गई। इस दौरान सीएम भजनलाल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस बीच यूनिफॉर्म के कलर को लेकर सवाल उठा। इस पर उन्होंने डिप्टी सीएम दिया कुमारी से सवाल किया। इस बीच कलर के मैचिंग को लेकर मजाकिया अंदाज में दोनों के बीच बहस भी हुई। जब यह बहस ज्यादा हो गई, तो सीएम भजनलाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसे नहीं होगा, यह कोई दुकान का शोरूम नहीं है। आप बैठ जाइए।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में लोकतंत्र का मर्डर! टीकाराम जूली का बड़ा हमला
विभिन्न लाभार्थियों को मिली सौगाते
इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में 1 लाख 22 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को दो यूनिफार्म के लिए 1-1 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, कालीबाई भील योजना के लाभार्थियों को भी चैक सौंपे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिड डे मील कुक कम हेल्पर सहित समस्त मानदेय कर्मियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि की है जो 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अमृत आहार योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष आयु के बच्चों को सप्ताह में 5 दिन गर्म दूध दिया जा रहा है तथा आंगनबाड़ियों के सुदृढ़ीकरण-मरम्मत का कार्य भी करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगनबाड़ी कार्यकर्ता और महिला पर्यवेक्षकों को स्मार्ट फोन दिए गए हैं। साथ ही, आगामी समय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की आंखों की निःशुल्क जांच एवं चश्मा भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
यह भी पढ़ें : सीकर में पुलिसकर्मी को जमकर पीटा युवकों ने, कार सवार युवकों का बवाल
प्रेमी से मिलकर महिला ने बनवाया अश्लील वीडियो! फिर करवा दिया वायरल

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






