प्रेमी से मिलकर महिला ने बनवाया अश्लील वीडियो! फिर करवा दिया वायरल

प्रेमी से मिलकर महिला ने बनवाया अश्लील वीडियो! फिर करवा दिया वायरल
Spread the love

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा में एक महिला की बड़ी हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। इसमें एक महिला ने अपने पति से छुटकारा पाने के लिए अनूठा तरीका अपनाया। उसने अपने प्रेमी की मदद से खुद का ही अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही यह प्रचारित कर दिया कि उसका यह वीडियो उसके पति ने वायरल किया है। बाद में पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी महिला और उसके साथियों का काला कारनामा पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें : IPL शुरू होते ही लाखों का ऑनलाइन सट्टा! फिर हुआ डीएसटी पुलिस का धांसू एक्शन

महिला ने खुद का ही बनवा लिया अश्लील वीडियो

हैरान कर देने वाला यह मामला भीलवाड़ा गांधीनगर पुलिस थाना क्षेत्र का है, जहां एक पीड़ित व्यक्ति ने मामला दर्ज कर बताया कि बीते दिनों फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उसकी पत्नी का न्यूड वीडियो वायरल हुआ। इस मामले में व्यक्ति ने आरोप लगाया कि वायरल वीडियो को लेकर उसे बदनाम किया जा रहा है कि यह वीडियो उसने वायरल किया, ताकि उसकी पत्नी ब्लैकमेल कर उससे छुटकारा पा सके। इस मामले में उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर षड्यंत्र करने आरोप लगाया। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि जब उसने वीडियो वायरल करने से इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने उसे धमकाया।

यह भी पढ़ें : बिजनेस वूमेन सीमा गोविंद का बड़ा बयान, महिलाओं को नेताओं के बिस्तर से मिलती हैं एंट्री

यू खुला महिला का कारनामा

इस मामले में पीड़ित व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच की चैटिंग पुलिस थाने में उजागर की, तो सारा मामला सामने आ गया। इसके बाद पुलिस ने महिला के प्रेमी से बुलाकर पूछताछ शुरू की। आरोपी प्रेमी ने बताया कि महिला उसे मामले में उसे जबरन घसीटना चाहती है। इधर, पुलिस ने सोशल मीडिया के फर्जी अकाउंट की जांच की, तो सामने आया कि महिला के प्रेमी ने ही उसे सिम उपलब्ध कराई थी। जिसके माध्यम से उसने फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाई और यह वीडियो वायरल कर दिया। इधर, भीलवाड़ा के एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच में यह मामला ब्लैकमेल करने का लग रहा है। फिलहाल पुलिस मामले जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें : विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने भजन गायक को धमकाया! छोटू सिंह रावणा को कहा सीधा कर दूंगा

डिप्टी सीएम दिया कुमारी से बच्ची ने रखी अनूठी डिमांड! सुनकर बच्ची को लगा लिया प्यार से गले

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author