सीकर में पुलिसकर्मी को जमकर पीटा युवकों ने, कार सवार युवकों का बवाल
सीकर : राजस्थान के सीकर में एक पुलिसकर्मी के साथ कार में सवार चार युवकों ने मारपीट कर दी। इस दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी भी की। दरअसल उनके बीच कर पार्किंग को लेकर विवाद शुरू हुआ। कार सवार खाटू श्याम जी के दर्शनों लिए जा रहे थे, तभी रींगस में यह घटना हुई। बाद में यह विवाद इतना बढ़ गया है कि कार सवार युवकों ने पुलिस कर्मी के साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
यह भी पढ़ें : अशोक गहलोत आए बैकफुट पर! राजनीति में परिजनों को लाना चाहिए
पुलिस कर्मी के साथ कर दी सरेआम मारपीट
जानकारी के अनुसार एकादशी के चलते खाटू श्याम जी के दर्शनों के लिए लाखनी मोड़ पर श्रद्धालुओं और वाहनों का भारी दबाव था। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी यातायात को सुचारु बनाने और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच एक कार वहां पहुँची और उसमें सवार चार युवकों की किसी बात को लेकर पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि उन्होंने पुलिस कर्मी के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू करदी। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। इस दौरान आसपास के लोग मदद के लिए आए तो दो आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
यह भी पढ़ें : प्रेमी से मिलकर महिला ने बनवाया अश्लील वीडियो! फिर करवा दिया वायरल
दो आरोपियों को लोगों ने पकड़ लिया
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस जाब्ते ने स्थिति को संभाला। साथ ही पकड़े गए आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। फरार युवकों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
यह भी पढ़ें : बिजनेस वूमेन सीमा गोविंद का बड़ा बयान, महिलाओं को नेताओं के बिस्तर से मिलती हैं एंट्री
IPL शुरू होते ही लाखों का ऑनलाइन सट्टा! फिर हुआ डीएसटी पुलिस का धांसू एक्शन

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






