Bisalpur Dam : बीसलपुर बांध में पानी की बम्पर आवक! 315 के आंकड़े के करीब पहुंचा बीसलपुर बांध, जानिए ताजा हाल

Bisalpur Dam : बीसलपुर बांध में पानी की बम्पर आवक! 315 के आंकड़े के करीब पहुंचा बीसलपुर बांध, जानिए ताजा हाल
Spread the love

रवि सैनी

टोंक: टोंक जिले के बीसलपुर बांध में लगातार पानी की आवक के चलते अब बांध 315 आरएल मीटर के आंकड़े को छूने के लिए तैयार हो गया है। बांध के कैचमेंट एरिया से लगातार पानी की आवक होने के कारण बीती रात 10 बजे से अब तक 29 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है। इसके चलते अब बांध का ताजा जलस्तर रविवार दोपहर 12 बजे तक 314.96 आरएल मीटर हो गया है, यानी 315 के आंकड़े को छूने के लिए महज 4 सेमी पानी की दरकार है।

315 के आंकड़े के करीब पहुंचा बीसलपुर बांध!

बीसलपुर बांध में शुक्रवार से पानी की तेजी से हो रही आवक के साथ जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। इस दौरान बीती रात 10 बजे बांध का जलस्तर 314.67 आरएल मीटर था, जो रविवार दोपहर 12 बजे 314.96 आर एल मीटर हो गया है, यानी रात से अब तक बांध में 29 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है। वहीं त्रिवेणी पुलिया की बात करें, तो वहां 3.40 मीटर का गेज चल रहा है। भराव क्षमता की बात करें तो बांध में 34.914 टीएमसी पानी एकत्रित हो चुका है। बता दें कि बांध की पूर्ण भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है।

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author