जहाजपुर विधायक ने एसपी के साथ की गाली गलौज! एसपी ने पलटकर कहा, सभ्यता से बात करिए, हड़कंप मचा

जहाजपुर विधायक ने एसपी के साथ की गाली गलौज! एसपी ने पलटकर कहा, सभ्यता से बात करिए, हड़कंप मचा
Spread the love
Published: Sat, 28 Nov 2026 01:40 PM IST

जहाजपुर/भीलवाड़ा (आजाद नेब) : राजस्थान के भीलवाड़ा में खजूरी पंचायत समिति के प्रधान चुनाव विवाद के बाद दूसरे दिन भी शनिवार को मामला जमकर गर्माया। इस दौरान भीलवाड़ा के एसपी सागर राणा और जहाजपुर के विधायक गोपीचंद मीणा के बीच जमकर तीखी बहस हुई। मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया। इस दौरान बातचीत में विधायक गोपीचंद मीणा ने गाली गलौज की। इस पर एसपी राणा ने आपत्ति जताई और पलट कर कहा विधायक महोदय सभ्यता के साथ बात कीजिए, आप माननीय हैं। एसपी और विधायक के बीच तीखी बहस का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : खजूरी में प्रधान चुनाव पर संग्राम! गोपीचंद मीणा और धीरज गुर्जर आमने-सामने, बस में तोड़फोड़ का देखिए Video

एसपी के साथ बातचीत में विधायक ने किया गाली गलौज

दरअसल, यह मामला शुक्रवार को खजूरी पंचायत समिति प्रधान चुनाव से जुड़ा हुआ है, जहां पंचायत समिति सदस्यों से भरी बस पर तोड़फोड़ की गई थी। इधर, शनिवार को उप प्रधान के चुनाव के चलते एसपी सागर राणा खजूरी पहुंचे, जहां विधायक गोपीचंद मीणा ने उनके सामने पुलिस के रवैये को लेकर गहरी नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि पुलिस कांग्रेस की मदद कर रही है। विधायक ने आरोप लगाया कि उन्होंने तीन एफआईर दर्ज करवाई, लेकिन एक भी मामले में कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान बातचीत में विधायक ने गाली गलौज शब्दों का इस्तेमाल किया। जिस पर एसपी सागर राणा भी भड़क गए। उन्होंने विधायक को साफ तौर पर कह दिया कि आप माननीय हैं, सभ्यता के साथ बात कीजिए।

यह भी पढ़ें : सीकर में पुलिस और वकीलों के बीच आर-पार! कोर्ट में पुलिसकर्मी को धक्के मारकर भगाया, देखिए Video

विधायक ने बाद में कहा, अपराधी लोगों के लिए कहा था

इस दौरान जब एसपी से बातचीत के दौरान विधायक गाली गलौज जैसे शब्दों को इस्तेमाल कर बैठे। इस पर एसपी ने एतराज जताया। इसके बाद में विधायक ने अपना बचाव करते हुए कहा कि यह उन्होंने अपराधी लोगों के लिए कहा है। एसपी राणा ने विधायक से कहा कि आप यहां भीड़ भाड़ इकट्ठी मत करिए। इस पर इस पर विधायक ने कहा कि पुलिस कांग्रेस की मदद कर रही है। अपराधियों को एस्कॉर्ट दे रही है। विधायक सफेद रंग की गाड़ी के सामने खड़े हो जाते हैं और कहते हैं कि इस गाड़ी को पुलिस एस्कॉर्ट दे रही है। एसपी कहते हैं कि सर ऐसा मत मत कहिए, पुलिस कोई एस्कॉर्ट नहीं दे रही है।

यह भी पढ़ें : नैनवां में विधायक अशोक चांदना का दबंग अंदाज, CI को कहा- कौन है तू, बेरिकेड्स को झटककर हटा दिया, देखिए Video

विधायक ने कहा, रोक दो जाम कर दो

इस दौरान एसपी और विधायक के बीच जमकर बहस हुई। इस पर विधायक ने अपने समर्थकों को कहा कि जाम लगा दो। एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि इस भीड़ को हटाओं। इसके बाद वीडियो में पुलिसकर्मी लाठियां लेकर भीड़ को खदेड़ती नजर आती है। इस बीच विधायक गाली गलौज भी करते हैं। एसपी कहते हैं सर आप गाली मत दीजिए, इस पर विधायक कहते हैं कि उन्होंने गाली कहां दी? एसपी ने कहा कि यह रिकॉर्डेड है। आपने गाली दी है। विधायक ने पुलिस पर अपराधियों को प्रोटक्शन देने और तीन एफआईआर पर कार्रवाई नहीं करने को लेकर जमकर हंगामा किया।

यह भी पढ़ें : जयपुर में पुलिस की वर्दी फाड़ने वालों की निकाली हेकड़ी! कान पकड़कर लंगड़ाते हुए बोले – गलती हो गई, देखिए Video

प्रधान चुनाव को लेकर भी हुआ था हंगामा

इधर, शुक्रवार को भी प्रधान चुनाव के दौरान खजूरी में जमकर बवाल हुआ था। इस दौरान सीआर से भरी बस के साथ कुछ लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। विधायक ने भी अपने समर्थकों के साथ जाम लगाया। इधर, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा का कहना था कि इस बस में बीजेपी के चार वोटर भी मौजूद थे। वहीं कांग्रेस ने भी इस तोड़फोड़ की घटना में कथित तौर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का हाथ बताया। इसको लेकर कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर और जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा के बीच जमकर बयान बाजी हुई। कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर ने हाई कोर्ट में जाने की चेतावनी दी। साथ ही कहा कांग्रेस के सदस्यों वोट डालने से रोका गया। वह इस चुनाव को निलम्बित करवाएंगे।

नोट : गाली गलौज वाला वीडियो यहां शेयर नहीं किया गया है

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और 'द पॉलिटिकल टाइम्स' के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live