जैसलमेर में कांग्रेस की एकतरफा जीत! 10 में से 9 पंचायत समितियों पर कब्जा, मोहनगढ़ में क्रॉस वोटिंग से पलटा खेल
जैसलमेर (जगदीश गोस्वामी) : प्रदेश में पंचायती राज चुनाव में जैसलमेर जिले में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा को करारी शिकस्त दी है। जिले की सभी 10 पंचायत समितियों के प्रधान पदों के परिणाम घोषित हो गए हैं। इनमें से 9 पंचायत समितियों में कांग्रेस ने अपना प्रधान बनाया है, जबकि भाजपा को महज एक पंचायत समिति मोहनगढ़ में जीत मिली है।
इस चुनावी नतीजे ने जिले की राजनीति में कांग्रेस का दबदबा साबित कर दिया है। खास बात यह रही कि मोहनगढ़ में बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस अपना प्रधान नहीं बना सकी और भाजपा ने क्रॉस वोटिंग के चलते बाजी मार ली।
यह भी पढ़ें : टोंक : मालपुरा में कांग्रेसियों पर चली लाठियां! प्रधान चुनाव में हुआ जमकर बवाल, देखिए Video
10 पंचायत समितियों का पूरा चुनावी परिणाम
1. फतेहगढ़-कांग्रेस की उमा राठौड़ प्रधान निर्वाचित। भाजपा की पूनम कंवर को 9 मतों से हराया। कांग्रेस को 12 और भाजपा को 3 वोट मिले।
2. जैसलमेर- त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस के अशोक कुमार भील विजयी। भाजपा की रेखा को 10 मतों से हराया। कांग्रेस को 12, भाजपा को 2 और निर्दलीय को 1 वोट मिला।
3. खुहड़ी-कांग्रेस की सलीमत प्रधान निर्वाचित। भाजपा की अमीषा राठौड़ को 3 मतों से हराया। कांग्रेस को 9 और भाजपा को 6 वोट मिले।
4. मोहनगढ़- भाजपा की टीबी देवी पत्नी हीराराम प्रधान निर्वाचित। कांग्रेस की सुशिया को 1 मत से हराया। भाजपा को 8 और कांग्रेस को 7 वोट मिले।
यह भी पढ़ें : खजूरी में प्रधान चुनाव पर संग्राम! गोपीचंद मीणा और धीरज गुर्जर आमने-सामने, बस में तोड़फोड़ का देखिए Video
5. रामगढ़- कांग्रेस की लक्ष्मी पत्नी गोवर्धनराम विजयी। भाजपा की पेम्पा देवी को 6 मतों से हराया। कांग्रेस को 10 और भाजपा को 4 वोट मिले।
6. रामदेवरा-कांग्रेस की कुसुंबी पत्नी मूलाराम प्रजापत प्रधान निर्वाचित। भाजपा की दुर्गा कंवर को 9 मतों से हराया। कांग्रेस को 12 और भाजपा को 3 वोट मिले।
यह भी पढ़ें : जयपुर में पुलिस की वर्दी फाड़ने वालों की निकाली हेकड़ी! कान पकड़कर लंगड़ाते हुए बोले – गलती हो गई, देखिए Video
7. सांकड़ा-कांग्रेस के धर्मवीर सिंह विजयी। निर्दलीय प्रत्याशी सागर कंवर को 5 मतों से हराया। कांग्रेस को 10 और भाजपा को 5 वोट मिले।
8. राजमथाई-कांग्रेस के छताराम प्रधान निर्वाचित। भाजपा की अर्चना देवी को 5 मतों से हराया। कांग्रेस को 10 और भाजपा को 5 वोट मिले।
9. नाचना-कांग्रेस की सतबाई पत्नी इकबाल विजयी। भाजपा की राधा सोनी को 8 मतों से हराया। कांग्रेस को 11 और भाजपा को 4 वोट मिले।
10. भणियाणा: कांग्रेस के अब्दुल रहमान निर्विरोध प्रधान निर्वाचित।
यह भी पढ़ें : अशोक गहलोत ने राजस्थान में सचिन पायलट के लिए खींची सियासी रेखा! गहलोत के बयान से कांग्रेस में हड़कंप

जनता ने दिल से दिया कांग्रेस को आशीर्वाद-जिलाध्यक्ष
चुनावी नतीजों पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर ने जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को दिल से आशीर्वाद दिया है और पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। जिले की 10 में से 9 पंचायत समितियों में कांग्रेस की जीत जनता के विश्वास का प्रतीक है। वहीं मोहनगढ़ में बहुमत के बावजूद कांग्रेस का प्रधान नहीं बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां क्रॉस वोटिंग के कारण भाजपा की जीत हुई है। इस पूरे मामले पर मंथन किया जाएगा। कुल मिलाकर जैसलमेर के ग्रामीण सियासी समीकरण में कांग्रेस ने एकतरफा बढ़त बनाते हुए भाजपा को बड़ा झटका दिया है। अब 9 पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान होंगे, जबकि मोहनगढ़ में भाजपा अपना बोर्ड चलाएगी।
✍🏻 मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live
