टोंक : मालपुरा में कांग्रेसियों पर चली लाठियां! प्रधान चुनाव में हुआ जमकर बवाल, देखिए Video
टोंक : राजस्थान के टोंक में मालपुरा पंचायत समिति के प्रधान चुनाव के दौरान कांग्रेस का जमकर हंगामा देखने को मिला। इस दौरान पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प भी हुई। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने लाठियां फटकारनी पड़ी। इसमें कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों पर मंत्री कन्हैयालाल चौधरी की ओर से बीजेपी के पक्ष में मतदान करवाने का दबाव बनाया गया। इस पर पंचायत समिति व एसडीएम कार्यालय के बाहर की गई बेरिकेडिंग को पार कर जब कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध जताते हुए धरना देने की कोशिश कर रहे थे। इस पर पुलिस व कार्यकर्ताओं में तीखी नोंक झोंक शुरू हो गई।
मालपुरा प्रधान चुनाव में पुलिस और कांग्रेसियों में झड़प pic.twitter.com/KlUaSDNtbM
— Journalist Manish Bagdi (@Bagdi_manish67) November 27, 2026
यह भी पढ़ें : खजूरी में प्रधान चुनाव पर संग्राम! गोपीचंद मीणा और धीरज गुर्जर आमने-सामने, बस में तोड़फोड़ का देखिए Video
पुलिस को करना पड़ा बल का प्रयोग
इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी घासी लाल चौधरी, गोपाल गुर्जर, छोगालाल गुर्जर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उत्तेजित हो गए। इस पर पुलिस को उन्हें खदेड़ने के लिये बल प्रयोग करना पड़ा। हालांकि इससे पहले एएसपी पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी व सीओ आशीष प्रजापत ने विरोध जता रहे काग्रेस कार्यकर्ताओं को शांत करने का भी प्रयास किया था, लेकिन जब हालात बिगड़े़, तो पुलिस को लाठिया फटकारनी पड़ी। पुलिस के बल प्रयोग से गोपाल गुर्जर सहित कुछ कार्यकर्ता जख्मी हुए, लेकिन सभी बेरिकेडिंग के बाहर धरना देते हुए विरोध करने लगे। इधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पीएचईडी मंत्री ने प्रभाव का दुरूपयोग कर परिणाम बदलने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें : जयपुर में पुलिस की वर्दी फाड़ने वालों की निकाली हेकड़ी! कान पकड़कर लंगड़ाते हुए बोले – गलती हो गई, देखिए Video
लॉटरी में बनीं कांग्रेस की ललिता गुर्जर प्रधान
बता दें कि मालपुरा पंचायत समिति में कुल 15 सीटों में से कांग्रेस ने 6, भाजपा ने 7, आरएलपी ने 1 व 1 प्रत्याशी निर्दलीय ललिता गुर्जर ने चुनाव जीता। कांग्रेस ने पीएचईडी मंत्री को उनके गढ़ में ही मात दी। इसके लिए उन्होंने निर्दलीय ललिता गुर्जर को प्रधान पद का दावेदार बना दिया। इधर, आरएलपी सदस्य के समर्थन से अपनी संख्या कुल 8 कर ली, लेकिन मतदान के बाद जब कांग्रेस के 1 वोट को तकनीकी आधार पर ख़ारिज किए जाने के बाद दोनों प्रत्याशियों के 7-7 मत हो गए। इस पर प्रधान पद का निर्णय पर्चियों के माध्यम से किया गया। इसमेें इलॉटरी की पर्ची उठवाने के लिये एक एक बालिका को बुलवाया गया। पर्ची में ललिता गुर्जर का नाम आने के बाद उन्हें प्रधान घोषित कर दिया गया। इधर, ललिता गुर्जर की जीत से कांग्रेस ने जमकर जश्न मनाया।
✍🏻 मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live
