जयपुर में पुलिस की वर्दी फाड़ने वालों की निकाली हेकड़ी! कान पकड़कर लंगड़ाते हुए बोले – गलती हो गई, देखिए Video
जयपुर : राजधानी जयपुर में बीते दिनों पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ना और पुलिस से मारपीट करने वाले दबंगोें को आखिर भारी पड़ गया। इस दौरान पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी ऐसी बिंदोली निकाली, जो शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। सभी आरोपी कान पकड़कर लंगड़ाते हुए चल रहे थे। साथ में आरोपी माफी मांगते हुए कह रहे थे कि गलती हो गई, आगे से नहीं करेंगे। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो के माध्यम से पुलिस ने खाकी पर हाथ डालने वाले बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ा संदेश दिया है।
यह भी पढ़ें : अशोक गहलोत ने राजस्थान में सचिन पायलट के लिए खींची सियासी रेखा! गहलोत के बयान से कांग्रेस में हड़कंप
लंगड़ाते हुए कान पकड़कर कहा, अब नहीं करेंगे
दरअसल, यह मामला 24 नवंबर की देर रात्रि का है, जहां खो-नागोरियान थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने डीजे बंद करवाने पर पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की, अभद्रता करते हुए वर्दी फाड़ दी। इस मामले में पुलिस ने कबीर खान, शौकीन उर्फ मिश्रा, बाबू खान, सद्दाम खान और इकराम खान समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने इन आरोपियों पर सख्ती दिखाई। पुलिस ने उनका जुलूस निकाला। जिसमें आरोपी लंगड़ाते हुए कान पकड़कर चल रहे थे। साथ ही माफी मांगते हुए कह रहे थे कि गलती हो गई आगे से नहीं करेंगे। इधर, पुलिस के इकबाल का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
यह भी पढ़ें : नैनवां में विधायक अशोक चांदना का दबंग अंदाज, CI को कहा- कौन है तू, बेरिकेड्स को झटककर हटा दिया, देखिए Video
पुलिस ने कार्रवाई से अपराधियों को दिया कड़ा संदेश
आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के माध्यम से जयपुर पुलिस ने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है, जहां आरोपियों ने पुलिस की वर्दी फाड़ने का दुःसाहस दिखाया था। 24 नवंबर की देर रात पाटियों की ढाणी में आरोपी तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। इस मामले की सूचना पर एएसआई रामफूल सिंह सहित पुलिस टीम पहुंची, जहां उन्होंने डीजे बंद करने का प्रयास किया तो आरोपी व्यक्ति पुलिस कर्मियों से उलझ गए। उन्होंने पुलिस के साथ मारपीट की, अभद्रता करते हुए वर्दी फाड़ी। इसके अलावा पुलिस जीप को भी नुकसान पहुंचाया। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
✍🏻 मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live
