नैनवां में विधायक अशोक चांदना का दबंग अंदाज, CI को कहा- कौन है तू, बेरिकेड्स को झटककर हटा दिया, देखिए Video
Published: Fri, 27 Nov 2026 01:47 PM IST | Last Updated: Fri, 27 Nov 2026 02:06 PM IST
बूंदी: राजस्थान के बूंदी में पूर्व मंत्री और हिंडोली के दबंग विधायक अशोक चांदना गुस्से में भड़कतेे हुए नजर आए। इस दौरान उनकी एडिशनल एसपी की मौजूदगी में नैनवा के थाना प्रभारी के साथ तीखीं नोंकझोंक हो गई। चांदना ने भड़कते हुए पुलिस इंस्पेक्टर से यहां तक कह दिया कि तू है कौन? कानून से ऊपर थोड़ी है, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से सामने आ रहा है। दरअसल, यह विवाद नैनवा कस्बा में पंचायत प्रधान चुनाव की प्रक्रिया के दौरान देखने को मिला।
यह भी पढ़ें : जयपुर में पुलिस की PCR जीप में युवाओं की दारू पार्टी! सोशल मीडिया रील ने मचाया हड़कंप
बेरिकेड्स के विवाद को लेकर भड़के चांदना
दरअसल, नैनवा पंचायत समिति में शुक्रवार को प्रधान चुनाव के लिए प्रक्रिया चल रही है। इस बीच बेरिकेड्स हटाने के मामले को लेकर विधायक अशोक चांदना और नैनवा के थाना प्रभारी के बीच झड़प हो गई। मामला धक्का मुक्की तक बढ़ गया। इस दौरान वहां एडिशनल एसपी संजय सिंह चंपावत भी मौजूद थे। चंादना को लेकर सामने आए वीडियो में वह थाना प्रभारी को कहते हैं कि तू है कौन हैं, क्या कानून से ऊपर है। इस पर थाना प्रभारी ने कहा, मैं सीआई हूं आप कौन हैं? बाद में मामले में पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझाकर थाना प्रभारी को एक तरफ किया। वहीं भड़कते हुए विधायक बेरिकेड्स को हटाकर अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए।
मामले को लेकर दोनों पक्षों में आरोप प्रत्यारोप
इधर, थाना प्रभारी और विधायक के बीच की झड़प का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। थाना प्रभारी का कहना था कि वह ड्यूटी कर रहे हैं, बेरिकेड्स के दूसरी तरफ जाने के लिए रोक लगाने के निर्देश है। इस दौरान थाना प्रभारी ने भी विधायक को यहां तक कह दिया कि ‘मुझे डराने की जरूरत नहीं है, 2 मिनट में नौकरी छोड़ जाऊंगा।’ इधर, वीडियो में विधायक सीआई से आदेश दिखाने की बता कह रहे हैं। वहीं विधायक के समर्थकों का आरोप के पुलिस अधिकारियों ने विधायक के साथ दुर्व्यवहार किया।
राहुल गांधी के बब्बर शेर अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे
इधर, इस वीडियो को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी शेयर करते हुए पुलिस प्रशासन पर हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनादेश को कुचलना चाहती है, लेकिन राहुल गांधी के बब्बर शेर अन्याय के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ेंगे और अपने अपना हक पाकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि बूंदी के नैनवा में कांग्रेस के विधायक अशोक चांदना को पुलिस द्वारा रोका जाना अलोकतांत्रिक और तानाशाही रवैया है। उन्होंने राजस्थान पुलिस और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि सत्ता स्थाई नहीं होती है। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है। उन्होंने सलाह दी है कि प्रशासन और पुलिस सत्ता के दबाव में आए बिना काम करें।
✍🏻 मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live
