सीकर में पुलिस और वकीलों के बीच आर-पार! कोर्ट में पुलिसकर्मी को धक्के मारकर भगाया, देखिए Video
सीकर : राजस्थान के सीकर में पुलिस और वकीलों की लड़ाई सुर्खियों में है। इस दौरान उप जिला प्रमुख चुनाव के दौरान सीआई सुनील जांगिड़ और वकीलों के बीच तीखी नोंक झोंक हुई। आरोप है कि सीआई ने वकीलों से अभद्रता की। इस मामले में वकीलों का आक्रोश इतना फूट पड़ा कि वकीलों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया। इसके अलावा एक पुलिसकर्मी, जो न्यायालय में फाइल जमा करवाने के लिए आया था। उसे कोर्ट में घुसने नहीं दिया। उसे वकीलों ने धक्के मार कर भगा दिया। इसको लेकर वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया। इस घटना से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।
माननीय न्यायालय,
आप पुलिस को पेश होने के लिए तलब करते हो और वकील साहब पुलिस को कोर्ट में घुसने नहीं दे रहे हैं
क्या वकीलों द्वारा पुलिस के साथ ऐसी बदतमीज़ी करना उचित है?
मैं इसकी घोर निंदा करता हूं और @SikarPolice से कानूनी कार्रवाई के लिए निवेदन करता हूं।@BhajanlalBjp… pic.twitter.com/6egzWkaef8— Hansraj Gurjar (@HansrajGurjarR) November 28, 2026
यह भी पढ़ें : टोंक : मालपुरा में कांग्रेसियों पर चली लाठियां! प्रधान चुनाव में हुआ जमकर बवाल, देखिए Video
वकीलों ने पुलिसकर्मी को धक्के मार कर भगाया
उप जिला प्रमुख चुनाव के दौरान सीआई और शहर कोतवाल सुनील जांगिड़ और वकील महेंद्र समोता के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि सीआई ने वकीलों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस पर वकीलों ने एसपी कार्यालय के बाहर धरना भी दिया, लेकिन इस मामले में कोतवाल सीआई जांगिड़ को हटाने के लिए लिखित आदेश जारी नहीं हुए, तो वकीलों का रोष और बढ़ गया। उन्होंने न्यायालय में कार्य का बहिष्कार कर दिया। इस बीच एक पुलिसकर्मी न्यायालय में फाइल जमा करवाने के लिए पहुंचा, तो उसे कोर्ट में घुसने नहीं दिया। साथ ही पुलिसकर्मी को धक्का मार कर बाहर निकाल दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बाद में जिला कलेक्टर आशीष मोदी, एसपी संजीव नैन और जिला जज रूपा गुप्ता ने इस मामले में वकीलों से समझाइश की। इसके बाद एसपी ने कोतवाल को हटाकर लिखित आदेश जारी किए। वहीं इस मामले में डीएसपी को जांच सौपी गई है।
यह भी पढ़ें : खजूरी में प्रधान चुनाव पर संग्राम! गोपीचंद मीणा और धीरज गुर्जर आमने-सामने, बस में तोड़फोड़ का देखिए Video
सीआई और वकीलों के बीच इसलिए हुआ विवाद
बता दें कि यह घटना सीकर में उपजिला प्रमुख चुनाव की है, जहां 26 नवंबर 2026 को जिला परिषद के गेट पर वकील महेंद्र को साइड में हटने के लिए कहने पर विवाद हो गया। इसको लेकर कोतवाल सुनील जांगिड़ और वकीलों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। वकीलों ने सीआई पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस धक्का-मुक्की में जिला परिषद का गेट भी टूट गया था। घटना के विरोध में वकीलों ने एसपी कार्यालय के बाहर करीब चार घंटे तक धरना दिया, जहां उन्होंने सीआई को तत्काल हटाने की मांग उठाई थी।
✍🏻 मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live
