खजूरी में प्रधान चुनाव पर संग्राम! गोपीचंद मीणा और धीरज गुर्जर आमने-सामने, बस में तोड़फोड़ का देखिए Video
जहाजपुर/भीलवाड़ा (आजाद नेब) : राजस्थान के भीलवाड़ा में पंचायत समिति चुनाव के तहत खजूरी पंचायत समिति में चुनाव के दौरान जमकर बवाल देखने को मिला। इस दौरान पंचायत समिति सदस्यों की बस में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद रोड़ पर जाम लगा दिया। इस घटना से बस में बैठे कुछ लोगों को चोेटे आई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर तनाव के हालात पैदा हो गए। इस दौरान जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा भी रोड पर जामकर खड़े हो गए। उन्होंने कांग्रेस पर इस घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए। वहीं कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगा कर हाइकोर्ट जाने की चेतावनी दी है। इधर, प्रधान के चुनाव में बीजेपी की आशा मीणा विजय रही। कांग्रेस का आरोप है कि उनके 10 सदस्यों को वोट देने से रोका गया।
भीलवाड़ा जिले के खजूरी में प्रधान चुनाव के दौरान बवाल pic.twitter.com/AqgqmEBLGJ
— Journalist Manish Bagdi (@Bagdi_manish67) November 27, 2026
यह भी पढ़ें : जयपुर में पुलिस की वर्दी फाड़ने वालों की निकाली हेकड़ी! कान पकड़कर लंगड़ाते हुए बोले – गलती हो गई, देखिए Video
मनीषा मीणा को टिकट नहीं मिलने से भड़के समर्थक
जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता बाबूलाल मीणा की पुत्रवधू मनीषा मीणा को प्रधान प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से खफा समर्थकों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि समर्थकों ने कांग्रेस के लोगों के वाहनों को रोका और नवनिर्वाचित चार सदस्यों को कांग्रेस के कब्जे से छोड़ने की मांग करने लगे। इसी दौरान विधायक गोपीचंद मीणा भी अपने समर्थकों के साथ खजूरी पहुंच गए। आरोप है कि समर्थकों ने रोड जाम कर दिया और खुलेआम बस में तोड़फोड़ की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौके पर काफी संख्या में पुलिस मौजूद थी। वहीं पुलिस अधिकारी मामले को लेकर समझाइश करते नजर आएं।
यह भी पढ़ें : महादेव मीणा बने देवली के नए प्रधान, जानिए क्या रहा पूरा घटनाक्रम
धीरज गुर्जर का आरोप, हाईकोर्ट जाएंगे, आंदोलन करेंगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने जहाजपुर विधायक को चुनौती दी। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने मीणा समाज की बेटी का सड़क पर बैठकर रास्ता रोककर पद का दुरुपयोग किया। गुर्जर ने विधायक पर आरोप लगाया कि प्रशासन से मिलीभगत करके वहां से पुलिस को हटाकर खुद गाड़ी के आगे लेटकर वोटों को डालने से रोका है। हम इसके खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे, इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे और इस चुनाव को निलंबित कराकर रहेंगे। कांग्रेस ने खजूरी पंचायत समिति के प्रधान चुनाव को अलोकतांत्रिक बताते हुए इसे रद्द कराने की मांग की है। वहीं भाजपा खेमे में जीत के बाद जश्न का माहौल है। इधर, मौके पर पुलिस बल तैनात है। साथ ही मामले पर नजर बनाए हुई।
यह भी पढ़ें : नैनवां में विधायक अशोक चांदना का दबंग अंदाज, CI को कहा- कौन है तू, बेरिकेड्स को झटककर हटा दिया, देखिए Video
विधायक ने पुलिस पर लगाए मिली भगत के आरोप
जहाजपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि यह ग्रामीणों का स्वाभाविक आक्रोश था। जहाजपुर में कांग्रेस ने चार सदस्यों को बंधक बनाकर उनके फोन स्विच ऑफ कर रखे थे। जबकि वोट डालने से पहले उनके परिजन उनसे मिलना चाहते थे मगर पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेस के वोट लेकर गई गाड़ियों को एस्कॉर्ट किया और उनके परिजनों से नहीं मिलने दिया। मीणा ने जहाजपुर में पुलिस अधिकारियों पर कांग्रेस से सांठ गांठ का आरोप लगाया है।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live
