गृहमंत्री अमित शाह को पोते ने झुकाया! हाथ पकड़कर ले जाने लगा, क्यूट VIDEO दिल जीत लेगा

गृहमंत्री अमित शाह को पोते ने झुकाया! हाथ पकड़कर ले जाने लगा, क्यूट VIDEO दिल जीत लेगा
Spread the love

अहमदाबाद/जयपुर : देश के गृहमंत्री अमित शाह अपने सख्त और कड़े स्वभाव को लेकर जाने जाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके एक नरम दिल का एक वीडियो काफी चर्चा में हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसमें अमित शाह अपने पोते के आगे झुकते नजर आए। सियासत में अमित शाह को दबंग नेता के तौर पर जाना जाता है। उनके बारे में कहा जाता है कि वह किसी के आगे नहीं झुकते हैं, लेकिन अपने पोते की जिद के आगे यह नजारा कुछ और ही अलग दिखाई दिया। वैसे भी कहावत है कि व्यक्ति को अपने बेटे से ज्यादा पोता प्यारा होता है।

यह भी पढ़ें : जयपुर में सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत नाजुक

अमित शाह का यह वीडियो लोगों को आया काफी पसंद

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो के 10 नवंबर का होने का दावा किया जा रहा है। इसमें बताया गया है कि 10 नवंबर को अहमदाबाद में गुजराती नव वर्ष के मौके पर अमित शाह के आवास पर एक स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में अमित शाह मंच पर लोगों से मिल रहे थे। इस बीच दावा किया जा रहा है कि उनका छोटा पोता अपने दादा अमित शाह का हाथ पकड़ कर उनसे जिद करने लगा। वह उनका हाथ खींचते हुए कहीं ले जाना चाह रहा था। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और लोग अमित शाह के इस अंदाज को लेकर काफी पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सोनिया गांधी की किताब से सियासत में भूचाल! जानिए राजीव गांधी से प्रेम, PM पद और मोदी से रिश्तों पर किए बड़े खुलासे

दादा की अंगुली पड़कर ले गया पोता

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छोटा पोता अपने दादा से जिद करता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि अमित शाह उसे एक दो बार एक तरफ करते हैं, लेकिन पोता अपने दादा की उंगली पकड़कर उन्हें कहीं ले जानी की जिद कर रहा था। बाद में अमित शाह अपने पोते की जिद के आगे झुकते हुए नजर आए और उसकी उंगली पकड़कर पीछे-पीछे चलने लगे। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स की कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि हमेशा से माल से ज्यादा ब्याज प्यारा होता है, यानी हमेशा से बेटे से ज्यादा पोते पर दादा का विशेष प्रेम रहा है।

✍️ मनीष बागड़ी

यह भी पढ़ें : जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की निर्मम हत्या, वीडियो आया सामने, जानिए पुलिस की कार्रवाई का अपडेट

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और 'द पॉलिटिकल टाइम्स' के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live